मनी लाउंड्रिंग के मामले में ब्राजील फुटबाल परिसंघ के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ जांच शुरू

रियो दि जिनेरियो : ब्राजीली फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ ) के पूर्व अध्यक्ष रिकार्डो टैइक्सेइरा के खिलाफ कथित मनी लाउंड्रिंग और धोखेबाजी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. संघीय अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता मर्सेलो डेल नेगरी ने कहा कि ये आरोप 2009 से 2012 के बीच टैइक्सेइरा के कार्यकाल के बीच के […]
रियो दि जिनेरियो : ब्राजीली फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ ) के पूर्व अध्यक्ष रिकार्डो टैइक्सेइरा के खिलाफ कथित मनी लाउंड्रिंग और धोखेबाजी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. संघीय अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता मर्सेलो डेल नेगरी ने कहा कि ये आरोप 2009 से 2012 के बीच टैइक्सेइरा के कार्यकाल के बीच के हैं लेकिन जांच पूरी तरह से गोपनीय तरीके से हो रही है.
संघीय पुलिस ने जांच में पाया कि 2009 से 2012 के बीच टैइक्सेइरा ने अपने खातों से करीब 15 करोड़ डालर का लेन देन किया. जांचकर्ताओं के पास टैइक्सेइरा के खिलाफ चार आरोपों के पुख्ता सबूत हैं जिनमें मुद्रा का अवैध हस्तांतरण और सार्वजनिक दस्तावेजों में हेरफेर शामिल है. वह 2009 से 2012 के बीच विश्व कप 2014 की आयेाजन समिति के प्रमुख भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










