कोरिया से हारकर सुदीरमन कप में भारत की चुनौती खत्म
डोंगुआन : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को छोड़कर कोई भी भारतीय खिलाड़ी आज जीत नहीं सका और तीन बार की चैम्पियन कोरिया के हाथों ग्रुप वन डी के मुकाबले में हारकर भारतीय बैडमिंटन टीम सुदीरमन कप से बाहर हो गई. दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने महिला एकल में पूर्व नंबर […]
डोंगुआन : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को छोड़कर कोई भी भारतीय खिलाड़ी आज जीत नहीं सका और तीन बार की चैम्पियन कोरिया के हाथों ग्रुप वन डी के मुकाबले में हारकर भारतीय बैडमिंटन टीम सुदीरमन कप से बाहर हो गई.
दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने महिला एकल में पूर्व नंबर पांच खिलाड़ी बाए यिओन जू को 22-20, 17-21, 21-13 से हराया. उनके अलावा हालांकि कोई भारतीय खिलाड़ी कोरियाई चुनौती का सामना नहीं कर सका. पुरुष युगल में प्रणाव जेरी चोपडा और अक्षय देवलकर को दुनिया की आठवें नंबर की जोडी किम जि जुंग और किम सा रंग ने 21-10, 21-19 से हराया. साइना ने अपना मुकाबला जीतकर भारत को मैच में लौटाया लेकिन पारुपल्ली कश्यप पुरुष एकल में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाडी सोन वा हो से 21-13, 14-21, 13-21 से हार गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










