भारत वनडे रैकिंग में नंबर दो पर बरकरार, पाक शीर्ष आठ से बाहर

दुबई : भारत भले ही विश्व कप के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ पाया लेकिन आईसीसी की एकदिवसीय टीम रैंकिंग के वार्षिक अपडेट के बाद वह दूसरे नंबर पर बरकरार है जबकि हाल में बांग्लादेश से 0-3 से श्रृंखला गंवाने के कारण पाकिस्तान शीर्ष आठ से बाहर हो गया है और उस पर चैंपियन्स ट्रॉफी […]
दुबई : भारत भले ही विश्व कप के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ पाया लेकिन आईसीसी की एकदिवसीय टीम रैंकिंग के वार्षिक अपडेट के बाद वह दूसरे नंबर पर बरकरार है जबकि हाल में बांग्लादेश से 0-3 से श्रृंखला गंवाने के कारण पाकिस्तान शीर्ष आठ से बाहर हो गया है और उस पर चैंपियन्स ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. भारत टी20 रैंकिंग में भी दूसरे स्थान पर है जिसमें श्रीलंका 135 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज है. भारत के 124 अंक हैं.
आईसीसी की जारी रैंकिंग के अनुसार विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सरजमीं पर पांचवीं बार विश्व कप जीतने के कारण वनडे में नंबर एक रैंकिंग पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. वह पहले दूसरे नंबर पर काबिज भारत से छह अंक आगे था लेकिन अब उसने दोगुनी 12 अंक की बढत हासिल कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




