Sagittarius Monthly Horoscope July 2025: धनु राशि वालों को कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

Sagittarius Monthly Horoscope July 2025: जुलाई का महीना धनु राशि के जातकों के लिए बदलावों से भरा हो सकता है. करियर, रिश्तों या निजी जीवन में नई स्थितियां सामने आ सकती हैं, जिन्हें समझदारी से संभालना होगा. यह समय आत्मविकास, लचीलापन और निर्णय क्षमता को परखने का हो सकता है.

धनु राशि जुलाई 2025 का मासिक राशिफल

Sagittarius Monthly Horoscope July 2025: कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार पारिवारिक वातावरण में उत्साह की कमी और भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. बातचीत के दौरान वाद-विवाद होने की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर बोलें. बाहरी हस्तक्षेप से बचें और परिवार की बातों को सार्वजनिक करने से नुकसान हो सकता है. आपसी समझदारी से रिश्तों को बेहतर बनाया जा सकता है.

व्यापार और नौकरी

इस माह व्यापार को लेकर अत्यधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें. निवेश फिलहाल टालें और व्यापार को स्थिरता के साथ संचालित करें. पुराने ग्राहक फिर से जुड़ सकते हैं, जिससे राहत मिलेगी. ऑनलाइन व्यापार से इस समय दूरी बनाए रखें.नौकरी करने वाले जातकों को कार्यस्थल पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. सहकर्मियों से सहयोग की अपेक्षा न करें. माह के अंत में अचानक कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Aries Monthly Horoscope July 2025: मेष राशि वालों का नौकरी में स्थान परिवर्तन भी संभव है, पढ़ें मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope July 2025: मिथुन राशि वालों को बचत में परेशानी हो सकती है, पढ़ें मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope July 2025: कर्क राशि वालों के साथ बेवजह की बातें विवाद का कारण बन सकती हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए जुलाई का महीना सकारात्मक रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी. इंजीनियरिंग या तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को नए विषयों पर फोकस मिलेगा. सहपाठियों से अच्छा सहयोग मिलेगा और बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. करियर में तरक्की के संकेत हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है.

Leo Monthly Horoscope July 2025: सिंह राशि वाले कार्यस्थल पर विवादों से बचें, पढ़ें जुलाई 2025 का मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Libra Monthly Horoscope July 2025: तुला राशि वाले छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope July 2025: वृश्चिक राशि वाले अहंकार को छोड़कर विनम्रता अपनाएं, पढ़ें मासिक राशिफल

प्रेम और वैवाहिक जीवन

इस माह प्रेम संबंधों में सावधानी आवश्यक है. प्रीतम से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप से बचें. रिश्ते को बचाए रखने के लिए भरोसे और समझदारी की आवश्यकता है. जो लोग सिंगल हैं या किसी को डेट कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा फासला बनाए रखना चाहिए.वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा और आपसी समर्पण से स्थिति में सुधार लाया जा सकता है.

Sagittarius Monthly Horoscope July 2025: धनु राशि वालों को कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल 

Capricorn Monthly Horoscope July 2025: मकर राशि वालों के पारिवारिक माहौल बेहतर होगा, पढ़ें मासिक राशिफल 

Aquarius Monthly Horoscope July 2025: कुंभ राशि वालों से सीनियर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, पढ़ें मासिक राशिफल 

Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

जुलाई में स्वास्थ्य मिश्रित रहेगा. ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, इसलिए गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन लापरवाही से बचें. पुराने रोग जैसे कब्ज, बुखार, पेट की समस्या परेशान कर सकते हैं. संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या अपनाएं. सुबह की सैर और हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा.

लकी नंबर: 7

लकी कलर: आसमानी

उपाय

  • शुक्रवार को मंदिर में चावल का दान करें.
  • प्रतिदिन सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें.
  • बजरंगबाण का नियमित पाठ करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >