Gemini Monthly Horoscope July 2025: मिथुन राशि वालों को बचत में परेशानी हो सकती है, पढ़ें मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope July 2025: जुलाई 2025 मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आय सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण नहीं होने से बचत में बाधा आ सकती है. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार और कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रह सकती है.

मिथुन राशि जुलाई 2025 का मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope July 2025: जुलाई का महीना आपके जीवन में कई सवाल लेकर आता है — क्या परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या नहीं? नौकरी और करियर का क्या भविष्य रहेगा? इन्हीं तमाम प्रश्नों के उत्तर के लिए प्रस्तुत है मिथुन राशि के लिए मासिक राशिफल, जो ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार तैयार किया गया है.

पारिवारिक जीवन

मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. बुध के दूसरे भाव में होने से परिवार का वातावरण सहयोगी और सकारात्मक रहेगा. परिजनों से भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा. हालांकि 28 जुलाई के बाद रिश्तों में हल्की अनबन हो सकती है, लेकिन आपसी समझदारी से विवाद सुलझ जाएंगे. माता-पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.

Aries Monthly Horoscope July 2025: मेष राशि वालों का नौकरी में स्थान परिवर्तन भी संभव है, पढ़ें मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope July 2025: मिथुन राशि वालों को बचत में परेशानी हो सकती है, पढ़ें मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope July 2025: कर्क राशि वालों के साथ बेवजह की बातें विवाद का कारण बन सकती हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

व्यापारी वर्ग के लिए जुलाई अच्छा मुनाफा देने वाला है. बुध की स्थिति धन भाव में होने से व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे. हालांकि 18 जुलाई के बाद व्यापार में थोड़ी मंदी आ सकती है, जिससे बचत में परेशानी हो सकती है. इस समय नया निवेश करने से बचें, विशेषकर शेयर मार्केट में. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सम्मान और पदोन्नति मिलने की संभावना है.

शिक्षा और करियर

शिक्षा क्षेत्र में यह महीना सकारात्मक रहेगा. शुक्र द्वादश भाव में और गुरु पंचम भाव में हैं, जिससे विद्यार्थियों को नया ज्ञान और अवसर प्राप्त होंगे. कॉलेज स्टूडेंट्स को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को सहयोग मिलेगा. करियर में स्थिरता बनी रहेगी, हालांकि माह के अंत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा. इस महीने आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपसी समझदारी से रिश्ता और भी मजबूत होगा. लिव-इन रिलेशन में रह रहे जातक एक-दूसरे के और करीब आएंगे. रोमांटिक डेट्स और गिफ्ट्स रिश्तों को मजबूती देंगे. वैवाहिक जीवन थोड़ा व्यस्तता से प्रभावित हो सकता है, लेकिन संवाद बनाए रखें.

Leo Monthly Horoscope July 2025: सिंह राशि वाले कार्यस्थल पर विवादों से बचें, पढ़ें जुलाई 2025 का मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Libra Monthly Horoscope July 2025: तुला राशि वाले छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope July 2025: वृश्चिक राशि वाले अहंकार को छोड़कर विनम्रता अपनाएं, पढ़ें मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कोई बड़ी बीमारी का खतरा नहीं है, लेकिन मौसमी प्रभाव जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम परेशान कर सकते हैं. 15 जुलाई के बाद आंखों और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. खानपान में सावधानी रखें, बाहर का भोजन टालें. सुबह टहलना और योग करना लाभकारी रहेगा.

लकी नंबर: 5

लकी कलर: नीला

Sagittarius Monthly Horoscope July 2025: धनु राशि वालों को कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल 

Capricorn Monthly Horoscope July 2025: मकर राशि वालों के पारिवारिक माहौल बेहतर होगा, पढ़ें मासिक राशिफल 

Aquarius Monthly Horoscope July 2025: कुंभ राशि वालों से सीनियर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, पढ़ें मासिक राशिफल 

Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल

उपाय

  • प्रतिदिन प्रातः उगते सूर्य को तांबे के लोटे में जल और लाल चंदन मिलाकर अर्घ्य दें.
  • शुक्रवार को मंदिर में दही का दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु दोष, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारियों के लिए संपर्क करें:

8080426594 / 9545290847

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >