Aries Monthly Horoscope July 2025: मेष राशि वालों का नौकरी में स्थान परिवर्तन भी संभव है, पढ़ें मासिक राशिफल

Aries Monthly Horoscope July 2025: जुलाई 2025 मेष राशि के जातकों के लिए करियर में परिवर्तन का संकेत लेकर आ सकता है. विशेषकर नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर की संभावना बन रही है. यह समय नई जिम्मेदारियों और बदलावों को स्वीकार करने का है. पारिवारिक सहयोग बना रहेगा.

मेष मासिक राशिफल: जानें जुलाई 2025 में कैसा रहेगा आपका भाग्य

Aries Monthly Horoscope July 2025: जुलाई का महीना हर किसी के लिए कुछ नया लेकर आता है. कई बार मन में सवाल उठते हैं – क्या व्यापार बढ़ेगा? परिवार में सुख रहेगा या कोई तनाव आएगा? करियर में सफलता मिलेगी या मेहनत बढ़ेगी? इन सभी सवालों का जवाब देते हुए आइए जानते हैं जुलाई 2025 में मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह महीना.

पारिवारिक जीवन

इस महीने पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. घर के सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करेंगे. मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भाई-बहनों से मदद मिलेगी. हालांकि 15 जुलाई के बाद रिश्तों में थोड़ी उलझन आ सकती है. शनि की स्थिति कमजोर होने से रिश्तेदारों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. घर में भूमि या वाहन खरीदने की संभावना बनेगी और मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी.

Aries Monthly Horoscope July 2025: मेष राशि वालों का नौकरी में स्थान परिवर्तन भी संभव है, पढ़ें मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope July 2025: मिथुन राशि वालों को बचत में परेशानी हो सकती है, पढ़ें मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope July 2025: कर्क राशि वालों के साथ बेवजह की बातें विवाद का कारण बन सकती हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

मेष राशि के व्यापारियों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा. चौथे भाव में स्थित बुध व्यापार में मुनाफे के संकेत दे रहा है. मीडिया, डिजिटल या ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ नया आरंभ करने की सलाह दी जाती है. नए निवेश से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे, परंतु कार्यस्थल पर शनि का प्रभाव थोड़ा तनाव दे सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन भी संभव है, विशेषकर यदि कार्यस्थल घर से दूर हो.

शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए जुलाई का महीना मेहनत की मांग करेगा. मंगल और केतु के योग से पढ़ाई में व्यवधान आ सकते हैं. कॉलेज के छात्रों को अपने सहपाठियों से सावधान रहना चाहिए, विवाद की आशंका है. करियर को लेकर संघर्ष बना रहेगा. आत्मविश्वास की कमी निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकती है, फिर भी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक मिलने की संभावना है.

Leo Monthly Horoscope July 2025: सिंह राशि वाले कार्यस्थल पर विवादों से बचें, पढ़ें जुलाई 2025 का मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Libra Monthly Horoscope July 2025: तुला राशि वाले छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope July 2025: वृश्चिक राशि वाले अहंकार को छोड़कर विनम्रता अपनाएं, पढ़ें मासिक राशिफल

प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों में इस माह उतार-चढ़ाव रहेगा. संचार में सावधानी रखें, वरना विवाद हो सकता है. रोमांटिक मूड में रहकर आप रिश्ते को संभाल सकते हैं. माह के अंत तक विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. यदि लिव-इन रिलेशन में हैं, तो उपहार देकर संबंध को और प्रगाढ़ बना सकते हैं. शुक्र प्रेमभाव को सक्रिय करेगा. वैवाहिक जीवन मिश्रित रहेगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सतर्कता मांगता है. पंचम भाव में मंगल और केतु की स्थिति के कारण ब्लड प्रेशर और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. 15 जुलाई के बाद विशेष सावधानी बरतें. गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या बनी रह सकती है. खानपान संयमित रखें और नियमित योग-प्राणायाम करें.

लकी नंबर: 7

लकी कलर: गुलाबी

Sagittarius Monthly Horoscope July 2025: धनु राशि वालों को कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल 

Capricorn Monthly Horoscope July 2025: मकर राशि वालों के पारिवारिक माहौल बेहतर होगा, पढ़ें मासिक राशिफल 

Aquarius Monthly Horoscope July 2025: कुंभ राशि वालों से सीनियर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, पढ़ें मासिक राशिफल 

Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल

उपाय

  • प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें.
  • बूंदी का भोग हनुमान जी को अर्पित करें.
  • ज़रूरतमंद को भोजन कराएं.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न और व्रत-त्योहार से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >