आपसी भाईचारे को तोड़ रहा जातिवाद

Published at :29 May 2015 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी भाईचारे को तोड़ रहा जातिवाद

मैंने अपने जीवन में वर्तमान झारखंड प्रदेश के लगभग सभी जिलों के प्रखंडों और यहां तक कि गांवों में भी प्रवास किया है. गांव, कस्बा, नगर, महानगर का रहन-सहन, जीवन-यापन भी देखा है.असमानता भीर दिखी और सामाजिक समरसता का भी अभाव दिखा. यहां वैश्यों के एक समुदाय विशेष में आपसी भाईचारा नहीं दिखता है. एक […]

विज्ञापन

मैंने अपने जीवन में वर्तमान झारखंड प्रदेश के लगभग सभी जिलों के प्रखंडों और यहां तक कि गांवों में भी प्रवास किया है. गांव, कस्बा, नगर, महानगर का रहन-सहन, जीवन-यापन भी देखा है.असमानता भीर दिखी और सामाजिक समरसता का भी अभाव दिखा.

यहां वैश्यों के एक समुदाय विशेष में आपसी भाईचारा नहीं दिखता है. एक ही समुदाय के होने के बावजूद गोत्रों और स्थान विशेष के नाम पर एक-दूसरे में शादी-संबंध स्थापित नहीं किये जाते. कोई खुद को कान्यकुब्ज का निवासी कहता है, तो कोई खुद को गोड़ाई कहता है.

इस प्रकार के चार वर्गो में बंटे इस समुदाय में एक-दूसरे में शादी-संबंध स्थापित नहीं होता और न ही एक-दूसरे के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. इस प्रदेश में जातिवाद की इतनी गहरी पैठ है कि वह लोगों को आपस में जोड़ने के बजाये बांटने का काम अधिक कर रहा है.

स्वामी गोपाल आनंद, रजरप्पा पीठ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola