पहले अमल करें, फिर उपदेश दें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2015 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

हर मनुष्य में कोई न कोई योग्यता होती है. वह यह जानता है कि यदि वह उन बातों पर अमल करे, तो दुनिया का श्रेष्ठ व्यक्ति बन सकता है. लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो समझने-बूझने के बाद अच्छी बातों पर अमल करते हों. हां, यह बात जरूर है कि लोग मुफ्त की सलाह […]
विज्ञापन
हर मनुष्य में कोई न कोई योग्यता होती है. वह यह जानता है कि यदि वह उन बातों पर अमल करे, तो दुनिया का श्रेष्ठ व्यक्ति बन सकता है. लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो समझने-बूझने के बाद अच्छी बातों पर अमल करते हों. हां, यह बात जरूर है कि लोग मुफ्त की सलाह देते हुए दूसरों पर अमल करने के लिए दबाव बनाते हैं.
होना तो यह चाहिए था कि पहले लोग महात्मा गांधी की तरह खुद ही गुड़ खाने से परहेज करते, फिर दूसरों को गुड़ खाने से मना करते, लेकिन लोग खुद गुलगुला तो खायेंगे, लेकिन दूसरे को गुड़ से परहेज करने की बात कहेंगे. आज तक दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिसने अपने जीवन में कभी झूठ न बोला हो, लेकिन वह दूसरों को झूठ बोलने से मना करता है. इसलिए लोगों को चाहिए कि पहले अच्छी बातों पर खुद अमल करें, फिर दूसरों को उपदेश दें.
राहुल कुमार राज, सरायकेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




