मौलिक हो हमारा संविधान
Updated at : 28 Nov 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

कल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया. यह अच्छी बात है कि हम सब अपने देश की मार्गदर्शिका पुस्तक को इस दिन याद करते हैं और निर्माताओं का आभार प्रकट करते हैं. हमारा संविधान अंग्रेजों के बनाये गवर्नमेंट ऑफ इंडिया रूल 1935 की नकल है. हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, फिर […]
विज्ञापन
कल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया. यह अच्छी बात है कि हम सब अपने देश की मार्गदर्शिका पुस्तक को इस दिन याद करते हैं और निर्माताओं का आभार प्रकट करते हैं. हमारा संविधान अंग्रेजों के बनाये गवर्नमेंट ऑफ इंडिया रूल 1935 की नकल है. हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, फिर भी हम आज तक सभी के लिए न्याय सुनिश्चित नहीं कर पाये हैं.
हमारी संसदीय प्रणाली ब्रिटेन से ली गयी है, जिसके हम गुलाम थे. आज भी ब्रिटेन की महारानी बिना वीजा भारत आ-जा सकती है. हम अपने संविधान में 70 वर्षों में ही सैकड़ों संशोधन कर चुके हैं. लेकिन, हम आज भी मूलभूत समस्याओं से संघर्ष कर रहे हैं. यदि हम देश का भला चाहते हैं, तो हमें एक ऐसे संविधान की आवश्यकता है, जो मौलिक हो एवं जो भारतीयता पर आधारित हो.
आशीष कुमार, बिरनी, गिरिडीह, झारखंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




