पत्थलगड़ी को लेकर राजनीति
Updated at : 01 Mar 2018 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

पत्थलगड़ी को लेकर जिस तरह की राजनीति हो रही है वह अति निंदनीय है. यह कोई देशद्रोही या सरकार विरोधी गतिविधि नहीं है. यह तो सदियों से चली आ रही आदिवासियों की परंपरा है. इसमें तो बस आदिवासियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उल्लेख मात्र है. पत्थलगड़ी के माध्यम से संवैधानिक अधिकारों के प्रति […]
विज्ञापन
पत्थलगड़ी को लेकर जिस तरह की राजनीति हो रही है वह अति निंदनीय है. यह कोई देशद्रोही या सरकार विरोधी गतिविधि नहीं है. यह तो सदियों से चली आ रही आदिवासियों की परंपरा है. इसमें तो बस आदिवासियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उल्लेख मात्र है.
पत्थलगड़ी के माध्यम से संवैधानिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है तो इसमें गलत क्या है? यह सरकार की गलत नीतियों से आदिवासियों में जो असंतोष पैदा हो रहा है उसका अहिंसात्मक विरोध है.
आदिवासी तो आदिकाल से ही शांतिपूर्वक जीवन जीना चाह रहे हैं लेकिन बाह्य शक्तियों ने उनकी जीवनशैली,परंपरा तथा अस्मिता को तहस-नहस करके रख दिया है. उनका विकास कम शोषण अधिक हो रहा है, इन्हीं कारणों से वे पत्थलगड़ी कर सरकार को अपने अधिकारों का स्मरण दिला रहे हैं. सरकार को आदिवासियों की भावना को समझना चाहिए.
अनुराग हेंब्रम, इमेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




