जन्मदिन पर मतदान प्रेरणादायी

Published at :26 Apr 2014 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
जन्मदिन पर मतदान प्रेरणादायी

भारत रत्न सचिन रमेश तेंडुलकर एक ऐसा नाम है जो पहचान का मोहताज नहीं. क्रि केट के अलावा खेल की पूरी दुनिया में इनका नाम बड़े अदब से लिया जाता है. न सिर्फ क्रि केट के चलते, बल्कि सचिन अपनी विनम्रता के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. क्रि केट कमेंट्री बॉक्स से लेकर […]

विज्ञापन

भारत रत्न सचिन रमेश तेंडुलकर एक ऐसा नाम है जो पहचान का मोहताज नहीं. क्रि केट के अलावा खेल की पूरी दुनिया में इनका नाम बड़े अदब से लिया जाता है. न सिर्फ क्रि केट के चलते, बल्कि सचिन अपनी विनम्रता के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. क्रि केट कमेंट्री बॉक्स से लेकर विरोधी खेमे के ड्रेसिंग रूम तक- हर जगह इनका व्यक्तित्व सुर्खियां बटोरता है.

भले आज सचिन मैदान में खेलते हुए नहीं दिखते, पर किसी भी रूप में खेल की पृष्ठभूमि में इनकी मौजूदगी अपने आप में सराहनीय और प्रेरणादायक है. देश के युवाओं में इनके प्रति चाहत देखते बनती है और इनसे प्रेरित होने वालों की तादाद भी काम नहीं है, न सिर्फ भारत बल्कि भारत के बाहर भी. बेहद सरल स्वभाव वाले इस शख्स ने अपना जन्मदिन मतदान के साथ यादगार बना दिया. निश्चय ही युवा इस मामले में भी उनसे प्रेरणा लेते रहेंगे.

आनंद कानू, सिलीगुड़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola