‘बुक बम’ से कटेंगे कांग्रेस के वोट

Published at :17 Apr 2014 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
‘बुक बम’ से कटेंगे कांग्रेस के वोट

16वीं लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं. सभी राजनीतिक दल चुनावी दंगल में अपनी-अपनी जीत को लेकर पुरजोर कोशिशें कर रहे हैं. ऐसे में, प्रधानमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की लिखी किताब ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के हाल ही में सामने आने के बाद कांग्रेस के लिए एक […]

विज्ञापन

16वीं लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं. सभी राजनीतिक दल चुनावी दंगल में अपनी-अपनी जीत को लेकर पुरजोर कोशिशें कर रहे हैं. ऐसे में, प्रधानमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की लिखी किताब ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के हाल ही में सामने आने के बाद कांग्रेस के लिए एक नयी मुश्किल खड़ी हो गयी है.

इस किताब के माध्यम से यह बात सामने आयी है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में सारे अहम फैसले प्रधानमंत्री द्वारा नहीं, बल्कि सोनिया गांधी के कहने पर लिये जाते रहे हैं. राजनीतिक हलकों में तहलका मचा देने वाली इस किताब ने इन अटकलों को पुख्ता साबित कर दिया है कि अब तक प्रधानमंत्री की कुरसी पर तो मनमोहन सिंह ही बैठते रहे, लेकिन रिमोट कंट्रोल सोनिया गांधी के हाथ में रहा. इससे कांग्रेस के वोट निश्चित रूप से कम होंगे.

कोणार्क रतन, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola