इंग्लैंड में माल्या का विरोध

Updated at : 13 Jun 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड में माल्या का विरोध

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे भारत से भागे विजय माल्या को देखकर भारतीय प्रशंसक जोर-जोर से चिल्ला रहे थे. उन प्रशंसकों ने माल्या का स्वागत भद्दी टिप्पणियों से किया. देश के कानून से भाग रहा यह भारतीय बिजनैसमेन बहुत शातिर दिमाग वाला होने के कारण आज एक साल से ज्यादा […]

विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे भारत से भागे विजय माल्या को देखकर भारतीय प्रशंसक जोर-जोर से चिल्ला रहे थे. उन प्रशंसकों ने माल्या का स्वागत भद्दी टिप्पणियों से किया.

देश के कानून से भाग रहा यह भारतीय बिजनैसमेन बहुत शातिर दिमाग वाला होने के कारण आज एक साल से ज्यादा समय ब्रिटेन में आराम कर रहा है. उसने देश से धोखा किया है.

करोड़ों रुपये लेकर देश से भाग गया है. उसका आराम भारतीयों के जख्म पर नमक छिड़कना ही है. उसके इस कार्य से आम भारतीय नाराज हैं. शुक्र है कि अभी तक किसी ने उसपर हमला (जूता, चप्पल फेंक कर) नहीं किया, नहीं तो उसके इज्जत की धज्जियां उड़ने पर ब्रिटेन समेत भारत में भी खूब चर्चा होती.

जयेश राणे, मुंबई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola