37.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

कनकनी : दो दिनों में गिरा छह डिग्री पारा, बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट

हवा की गति अधिक होने के कारण ठंड बढ़ गयी है रांची : राजधानी रांची में ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है. राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.दो दिनों में राजधानी के न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है. रविवार को न्यूनतम […]

हवा की गति अधिक होने के कारण ठंड बढ़ गयी है
रांची : राजधानी रांची में ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है. राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.दो दिनों में राजधानी के न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है. रविवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. शनिवार को आकाश में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ गया था. आकाश में बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान गिर गया है.
हवा की गति भी सामान्य से थोड़ी अधिक होने के कारण ठंड बढ़ गयी है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहां का न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वहीं डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
कांके का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री : बीएयू स्थित मौसम विभाग ने मंगलवार को कांके का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है.
कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग परिवर्तित
रांची : उत्तर भारत में कोहरे के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया था. वहीं कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था. कोहरे की स्थिति अभी भी रहने की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनें को रद्द रखने व परिवर्तित मार्ग से ही चलाने का निर्णय लिया है.
इन ट्रेनों को रद्द किया गया : ट्रेन संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 3.02.20 से 27.02.2020 तक रद्द रहेगी.
यह ट्रेन 2.03.20 से अपने निर्धारित समय से हटिया से चलेगी. ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 4.02.20 से 28.02.20 तक रद्द रहेगी तथा 3.03.20 से अपने निर्धारित समय से आनंद विहार से चलेगी. ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 7,14, 21 एवं 28 फरवरी को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस 7, 14, 21 एवं 28 फरवरी को रद्द रहेगी.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें : 31 जनवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें, अब 29 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से ही चलेंगी. ट्रेन संख्या 18631 रांची-अजमेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय), व्यासनगर, मिर्जापुर, इलाहाबाद के बजाय परिवर्तित मार्ग पं दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, मंडुवाडीह व इलाहाबाद होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 18632 अजमेर-रांची एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद,मिर्जापुर, व्यासनगर, पं दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद, मंडुवाडीह, वाराणसी व पं दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेगी.
राजधानी समेत तीन ट्रेनें विलंब से रांची पहुंचीं
रांची : कोहरे के कारण लंबी दूरी की तीन ट्रेनें मंगलवार को विलंब से रांची पहुंचीं. ट्रेन संख्या 18312 मंडुवाडीह-संबलपुर एक्स अपने निर्धारित समय से 1.22 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुंजा-धनबाद एलेप्पी एक्स अपने निर्धारित समय से 1.10 घंटे विलंब से व ट्रेन संख्या 20840 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्स अपने निर्धारित समय से 37 मिनट देरी से आयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें