32.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची में चार लड़कों ने किया गैंगरेप, सभी गिरफ्तार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे तुपुदाना थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं. चार लड़कों में से एक लड़की को पहले से जानता था. वही लड़की को […]

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे तुपुदाना थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं. चार लड़कों में से एक लड़की को पहले से जानता था. वही लड़की को अपने साथ ले गया और बाद में सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

तुपुदाना थाना की पुलिस ने बताया कि लड़की गुरुवार की शाम घर से निकली थी. इसके बाद इन लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. शिकायत मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस वालों की एक टीम बनायी गयी. इस टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें