25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

भुजंग टुडू को साहित्य अकादमी पुरस्कार

सूर्य सिंह बेसरा को अनुवाद श्रेणी में मिला यह सम्मान जमशेदपुर : घाटिशला दामपाड़ा के पुखुरिया गांव के रहने वाले साहित्यकार 61 वर्षीय भुजंग टुडू को साहित्य पुरस्कार-2017 का पुरस्कार मिला है. भुजंग को यह पुरस्कार उनके संताली कविता संग्रह पुस्तक ताहेंनाञ तांगी रे(रहूंगा इंतजार में) के लिए दिया गया. भुजंग टुडू रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी […]

सूर्य सिंह बेसरा को अनुवाद श्रेणी में मिला यह सम्मान

जमशेदपुर : घाटिशला दामपाड़ा के पुखुरिया गांव के रहने वाले साहित्यकार 61 वर्षीय भुजंग टुडू को साहित्य पुरस्कार-2017 का पुरस्कार मिला है. भुजंग को यह पुरस्कार उनके संताली कविता संग्रह पुस्तक ताहेंनाञ तांगी रे(रहूंगा इंतजार में) के लिए दिया गया. भुजंग टुडू रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी हैं. वहीं झारखंड आंदाेलनकारी सह साहित्यकार सूर्य सिंह बेसरा काे उनकी पुस्तक मातकाेम रासा (मधुशाला) के संताली अनुवाद के लिए साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार दिया गया.
सुप्रसिद्ध लेखक हरिवंश राय बच्चन की काव्य पुस्तक मधुशाला का वर्ष 2013 में सूर्य सिंह बेसरा ने संताली में मातकाेम रासा के रूप में अनुवाद किया था. आजसू के पूर्व विधायक रहे बेसरा काे संताली अनुवाद के लिए पुरस्कार दिये जाने की जानकारी संताली विभाग के संयाेजक गंगाराम हांसदा ने दी
संताली में लिख चुके हैं कई पुस्तक
भुजंग टुडू ने ताहेनाञ तांगी रे के अलावा कई संताली पुस्तक लिख चुके हैं. इनमें उयहार आंधोड़, रोमोज रानी आदि प्रमुख हैं. वैरी गातिञा गिरा, कुकमू कुंबा लोयेना सारा: सेंगेल रे, लाय में सांवता नुई दो ओकोय आदि पुस्तक का प्रकाशन शीघ्र होगा.
पिता से मिली साहित्य सृजन की प्रेरणा : भुजंग
भुजंग टुडू बताते हैं कि साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर उनके परिवार में काफी खुशी का माहौल है. वे बताते हैं कि संताली साहित्य से जुड़ाव की प्रेरणा उन्हें उनके पिता से मिली.
भुजंग को यह पुरस्कार संताली कविता संग्रह पुस्तक ताहेंनाञ तांगी रे(रहूंगा इंतजार में) के लिए मिला
बेसरा ने हरिवंश राय बच्चन की मधुशाला का संताली में माटकम रस के रूप में अनुवाद किया

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें