26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

विश्व कप 2019: अफ़ग़ानिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच जीता

Getty Images

हाशिम अमला ने नाबाद 41 रन बनाए

इंग्लैंड में खेले जा रहे 12वें आईसीसी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दूसरे मुक़बले में दक्षिण अफ्रीका ने बेहद आसानी से अफ़ग़ानिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया.

दक्षिण अफ्रीका […]

Getty Images

हाशिम अमला ने नाबाद 41 रन बनाए

इंग्लैंड में खेले जा रहे 12वें आईसीसी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दूसरे मुक़बले में दक्षिण अफ्रीका ने बेहद आसानी से अफ़ग़ानिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया.

दक्षिण अफ्रीका के सामने डकवर्थ लूइस नियम के आधार पर जीत के लिए 48 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य था.

इसे दक्षिण अफ्रीका ने 28.4 ओवर में ही केवल एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने 68 और उनके जोड़ीदार हाशिम आमला ने नाबाद 41 रन बनाए.

इन दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की.

Getty Images

अफ़ग़ान टीम हुई ढेर

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की दावत पाकर अफ़ग़ानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों का सामना नहीं कर सकी.

उसकी पूरी पारी महज़ 34.1 ओवर में केवल 125 रन पर ढेर हो गई.

फ़िंच की रिकॉर्ड पारी से बेहाल श्रीलंका हारी

भारतीय टीम संतुलित लेकिन फेवरिट इंग्लैंड: सुनील गावस्कर

अफ़ग़ानिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ नूर अली ज़ारदान ने 32 और आलराउंडर राशिद ख़ान ने 35 रन बनाए.

इनके अलावा हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई ने भी 22 रन बनाए लेकिन बाकि कोई अन्य बल्लेबाज़ दहाई तक भी नहीं पहुंचा.

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर ने 29 रन देकर चार और क्रिस मॉरिस ने 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

यह विश्व कप में अफ़ग़ानिस्तान की लगातार चौथी हार रही जबकि दक्षिण अफ्रीका के खाते में पहली जीत आई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें