Live Updates

Weather Forecast Update : यूपी के पूर्वी क्षेत्र में कई जगह बारिश, झारखंड में गिरेंगे ओले, जानें दिल्ली-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्‍सों में ठंड (Winter) का कहर जारी है. साथ ही बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) का दौर भी नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) के कारण एकबार फि‍र से मौसम बिगड़ (Winter) गया है. मौसम विभाग की मानें तो (19 February) पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

जानें शनिवार को यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में कई जगह हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा. पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि शनिवार को प्रदेश में आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा.

ईस्ट सिक्किम जिले में अचानक भारी बर्फबारी

भारतीय सेना ने ईस्ट सिक्किम जिले में अचानक भारी बर्फबारी हो जाने के कारण फंस गए 400 से ज्यादा पर्यटकों को खाना, चिकित्सा मदद और गर्म कपड़े मुहैया कराये. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमगो झील, नाथूला, बाबा मंदिर, मेंमेंचो झील और कुपुप जैसे पर्यटन स्थानों से लौटते समय भारी बर्फबारी के कारण बृहस्पतिवार की दोपहर में राज्य की राजधानी से करीब 40 किलोमीटर दूर जे एन रोड एक्सिस पर 150 वाहनों में करीब 447 पर्यटक फंस गए. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे कई पर्यटकों को सेना की चिकित्सा टीम ने 317 एफडी अस्पताल में चिकित्सा सेवा मुहैया करायी. सेना ने बाकी यात्रियों को गर्म भोजन, गर्म कपड़े और आश्रय मुहैया कराया और मौसम ठीक होने तथा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा सड़क को साफ किए जाने के बाद उन्हें गंगटोक वापस भेज दिया.

यूपी के पूर्वी क्षेत्र में कई जगह हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में कई जगह हल्की बारिश हुई, जबकि राज्य का पश्चिमी क्षेत्र शुष्क रहा. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम तौर पर मौसम शुष्क रहा. प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि शनिवार को प्रदेश में आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, हल्का कोहरा छाए रहने के साथ दिन भर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 100 प्रतिशत रहा. दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में मौसम तेजी से करवट लेता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है. सूबे के जबलपुर, इंदौर और उज्जैन समेत 14 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ ओले गिरने की संभावना है. मौसम 21 फरवरी तक इसी तरह बना रहेगा.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरा देखा गया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरा देखा गया लेकिन दिन में आसमान साफ रहा. शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola