Weather Forecast Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, झारखंड में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी, जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
Ghaziabad: Silhouetted view of people amid dense fog during a cold winter morning, in Ghaziabad, Friday, Jan. 22, 2021. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI01_22_2021_000049B)
Weather Forecast Today LIVE Update : देश में इस साल ठंड (Winter) जनवरी के आखिर में भी कहर बरपा रही है. उत्तरी हिस्से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) का दौर जारी है. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
राजस्थान में सर्दी का सितम जारी
राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पयर्टन स्थल माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है जहां बीती रात यह शून्य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य इलाकों में भी सर्दी का जोर जारी है.
येलो अलर्ट जारी
मौसम में पिछले तीन-चार दिनों से हुए बदलाव के कारण झारखंड में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. मौसम केंद्र ने इसे लेकर येलो अलर्ट (चेतावनी) जारी किया है.
ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बरकरार
ओडिशा के 11 जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से रविवार को दी गयी जानकारी के अनुसार, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, देवगढ़, बरगढ़, संबलपुर, बोलांगीर, सोनपुर, बौध और अंगुल जिलों के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान है. विभाग ने सरकार को शीतलहर के संभावित प्रकोप के बारे में चेताया है और लोगों की सुरक्षा के लिए उपाय करने को कहा है.
जानें अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा यूपी का मौसम
फुरसतगंज और इटावा उत्तर प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान रहे. दोनों ही स्थानों पर न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने का अनुमान है.
यूपी में सभी मंडलों में सामान्य से कम रहा पारा
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक इलाके शीत लहर की चपेट में रहे और सभी मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा. मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर का प्रकोप रहा। कुछ इलाकों में इसका प्रचंड रूप भी महसूस किया गया.
हरियाणा के सिरसा में चुभने वाली ठंड
हरियाणा के सिरसा में चुभने वाली ठंड है और यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के नारनौल और करनाल में तापमान क्रमश: 2.4 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए