Live Updates

Weather Forecast LIVE Updates Today : दिल्ली-NCR में बढ़ी उमस वाली गर्मी, थोड़ी देर में झारखंड में बरसेंगे बादल, बिहार समेत मध्य भारत में भी भारी के आसार, जानें यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश की बात कही है. जबकि, मध्य भारत में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे है. वहीं, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी व उमस और बढ़ने की संभावना है. आइये जानते हैं यूपी (Weather Forecast UP) समेत अन्य राज्यों का हाल..

विज्ञापन

झारखंड के इन चार जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश

Weather Forecast LIVE Updates Today : दिल्ली-NCR में बढ़ी उमस वाली गर्मी, थोड़ी देर में झारखंड में बरसेंगे बादल, बिहार समेत मध्य भारत में भी भारी के आसार, जानें यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल

झारखंड के चार जिलों में मौसम विभाग ने कुछ देर में बारिश होने का अनुमान लगाया है. विभाग ने बताया है कि अगले 2-3 घंटे में राज्य के पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज तथा दुमका जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. साथ ही साथ विभाग ने इन स्थानों पर मेघ-गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना भी जतायी है.

तमिलनाडु में बारिश कम  

तमिलनाडु में बारिश कम होगी लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि यहां के आंतरिक हिस्सों में कहीं-कहीं पर वर्षा होने की संभावना है. विभाग ने बताया है कि इन क्षेत्रों में हल्की वर्षा की ही संभावना है.

केरल में कम हुई बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

केरल में बारिश अब कम हो चुकी है. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले दिनों की तुलना में यहां बारिश कम होंगी. विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहेगी.

तटीय कर्नाटक में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 11 से 12 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

कर्नाटक में फंसे 24 मछुआरों को बचाया गया

कर्नाटक में, तेज हवाओं के कारण भटकल समुद्र तट पर फंसे 24 मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा बचाया गया. वहीं भारी बारिश के कारण मंगलुरु शहर और दक्षिण कन्नड़ जिले के कुछ हिस्सों के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. मंगलुरु के कुन्तीकन में एक आवासीय परिसर की दीवार ढह गई, जिससे इलाके में खड़ी कई कारें मलबे में दब गईं.

देशभर में पिछले 24 घंटे का मौसम 

देशभर में कई स्थानों में शुक्रवार को गरज और बौछारों के साथ बारिश दर्ज की गयी. वहीं, उत्तर भारत में मौसम गर्म और उमस भरा रहा. भारत मौसम विभाग ने कहा है कि सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक और केरल में विभिन्न स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है. विभाग के अनुसार असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी वर्षा हुई. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में गरज के साथ बरसे है बादल.

पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर इसी तरह की स्थिति देखी गई. मौसम विभाग ने दक्षिण कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों में शुक्रवार और शनिवार के लिए रेड अलर्ट और 13 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग ने इस दौरान गरज और बिजली के साथ भारी बारिश का पू्र्वानुमान जताया. दिल्ली में शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने मंगलवार तक बारिश नहीं होने की संभावना व्यक्त की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola