Delhi Weather: गजब रहा दिल्ली में मार्च महीना, प्रदूषण, गर्मी और बारिश-तीनों ने बनाया रिकॉर्ड

Delhi Weather:Delhi Weather: मार्च 2026 में दिल्ली का मौसम असामान्य रहा. पूरे महीने काफी प्रदूषण रहा, औसत AQI 181 दर्ज किया गया. औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा और 19.82 मिमी बारिश हुई.

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में मार्च का मौसम इस बार बिल्कुल गजब रहा. कभी बारिश, कभी तेज गर्मी और पूरे महीने ऊंचा प्रदूषण- तीनों ने मिलकर कई रिकॉर्ड बना दिए. मार्च 2026 दिल्ली में पिछले चार साल का सबसे प्रदूषित, तीन साल का सबसे ज्यादा बारिश वाला और 2022 के बाद सबसे गर्म मार्च दर्ज किया गया.

सबसे ज्यादा रहा प्रदूषण

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के विश्लेषण के मुताबिक, 30 मार्च तक दिल्ली का औसत AQI 181 रहा, जो 2022 के बाद सबसे ज्यादा है. 2022 में यह 217, 2023 में 170, 2024 में 176 और 2025 में 170 था. मार्च 2026 में सिर्फ 1 दिन हवा संतोषजनक, 22 दिन मध्यम और 8 दिन खराब श्रेणी में रही. वहीं, 10 मार्च को AQI 266 दर्ज किया गया, जो 2023 के बाद मार्च महीने का सबसे ऊंचा स्तर रहा.

मौसम ने बनाया नया रिकॉर्ड

मौसम की बात करें तो मार्च 2026 बीते कई सालों के सबसे गर्म महीनों में शामिल रहा. इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले चार साल में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 2022 में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस था. बारिश के मामले में भी यह महीना खास रहा. मार्च 2026 में 19.82 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 2023 के बाद मार्च में सबसे ज्यादा है. 2023 में 50.4 मिमी बारिश हुई थी, जबकि 2024 और 2025 में इससे कम बारिश दर्ज की गई.

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 11 से 31 मार्च के बीच छह पश्चिमी विक्षोभों ने उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित किया, जिससे आंधी-तूफान और बारिश की स्थिति बनी. विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि इस बार प्रदूषण में गैसीय प्रदूषकों की भूमिका ज्यादा रही. CREA के विश्लेषक मनोज कुमार के मुताबिक, ओजोन, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे गैसीय प्रदूषकों से निपटना अब बेहद जरूरी हो गया है. (भषा इनपुट)

Also Read: खत्म होगा बारिश का दौर, इन राज्यों में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >