भारत से चोरी हुई 100 से अधिक मूर्तियों को लौटाएगा अमेरिका, पीएम मोदी बोले- अमेरिकी समझौते से बदलेगा भाग्य

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत की 100 से ज्यादा पुरानी मूर्तियां जो हमारे यहां से चोरी हुई थी उसे लौटाने का फैसला लिया गया है. यह पुरातन वस्तुएं वर्षों पहले अलग-अलग तरीकों से अंतरर्राष्ट्रीय बाज़ार में पहुंच गई थी. इसे लौटाने के लिए मैं अमेरिकी सरकार का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद मिस्र के काहिरा के लिए रवाना हो गये. यूएस दौरे के दौरान भारत और अमेरिका के बीच कई अहम समझौते हुए हैं. जिसमें सबसे अहम बात यह है कि अमेरिका ने भारत से चोरी गयी 100 से अधिक मूर्तियों को लौटाने का फैसला लिया है. इसके बारे में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बताया.

भारत की 100 से ज्यादा पुरानी मूर्तियां लौटाएगा अमेरिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत की 100 से ज्यादा पुरानी मूर्तियां जो हमारे यहां से चोरी हुई थी उसे लौटाने का फैसला लिया गया है. यह पुरातन वस्तुएं वर्षों पहले अलग-अलग तरीकों से अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में पहुंच गई थी. इसे लौटाने के लिए मैं अमेरिकी सरकार का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं.

भारत में गूगल का AI रिसर्च सेंटर 100 से ज़्यादा भारतीय भाषा पर करेगा काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, भारत में गूगल का AI रिसर्च सेंटर 100 से ज़्यादा भारतीय भाषा पर काम करेगा. उन्होंने अपने संबोधन में बताया, इससे भारत में ऐसे बच्चों को पढ़ने में आसानी होगी जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी नहीं है और दूसरी यह कि भारत सरकार की मदद से यहां यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन में तमिल स्टडी चेयर की स्थापना की जाएगी. इससे तमिल संस्कृति और दुनिया की सबसे प्राचीन तमिल भाषा का प्रभाव बढ़ाने में और मदद मिलेगी.

Also Read: 1997 के बाद द्विपक्षीय यात्रा पर मिस्र की यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी

H1B वीजा का नवीनीकरण अमेरिका में ही किया जा सकेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने H1B वीजा के बारे में बताया कि अब इसका नवीनीकरण अमेरिका में ही किया जा सकेगा. उन्होंने कहा, आपकी जरूरतों को देखते हुए भारत इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है. इसके आलावा अमेरिका के 2 और शहरों में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास खोले जाएंगे. अब अहमदाबाद और बेंगलुरु में भी अमेरिका के नए वाणिज्य दूतावास खुलने जा रहे हैं.

भारत-अमेरिकी समझौते से बदलेगा करोड़ों लोगों का भाग्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे बीच हुए सभी समझौते सिर्फ कुछ नीतियों को आगे बढ़ाने मात्र नहीं है. ये भारत-अमेरिका के करोड़ों लोगों के भाग्य को नई ऊंचाई देने का काम हुआ है. हम साथ मिलकर न केवल नीतियां और समझौते बना रहे हैं, हम जीवन, सपनों और नियति को आकार दे रहे हैं.

अमेरिका उन्नत लोकतंत्र का चैंपियन : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत लोकतंत्र की जननी है और अमेरिका उन्नत लोकतंत्र का चैंपियन है. आज दुनिया इन दो महान लोकतंत्रों के बीच साझेदारी को मजबूत होते हुए देख रही है. अमेरिका हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और निर्यात गंतव्य है लेकिन हमारी साझेदारी की असली क्षमता अभी सामने आना बाकी है.

आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज आप ये भी देखकर गर्व से भरे हुए हैं कि कैसे भारत का सामर्थ्य आज पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है. आज भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जहां अर्थव्यवस्था इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है. आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है. भारत में पिछले वर्षों में डिजिटल क्रांति आई है वह अभूतपूर्व है. हो सकता है आप अपने गांव की दुकान में जाए तो आप दुकानदार को कैश दें लेकिन आपको दुकानदार कहे कि भईया मोबाइल फोन पर कोई डिजिटल एप नहीं है क्या? संडे हो या मंडे बैंकिंग लेनदेन पर इससे कोई फर्क नहीं होता. भारत में आ रहे ऐसे बदलावों के मैं कई उदाहरण दे सकता हूं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola