Lockdown में ‘‘Cabin Fear'' और ‘‘Home Alone'' की आशंका सता रही है लोगों को

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 7:24 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज भारत में लगातार बढ़ते जा रहे हैं.भारत में इस खतरनाक वायरस से 600 से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. हालांकि भारत अभी दूसरे चरण में है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 649 हो गयी है. कोरोना की वजह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज भारत में लगातार बढ़ते जा रहे हैं.भारत में इस खतरनाक वायरस से 600 से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. हालांकि भारत अभी दूसरे चरण में है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 649 हो गयी है. कोरोना की वजह से अब तक देश में 13 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने केो लिए लोगों को लॉकडाउन में घर में रहने कि सलाह दी जा रही है. वर्क एट होम का कल्चर भी चलन में आ रहे हैं. लोग घरों में कैद हैं, बालकनी से बाहर झांकों तो चारों ओर सन्नाटा है, सड़कें जिन्हें कभी बसों और कारों की भीड़ से सांस नहीं आती थी, आज सूनसान पड़ी हैं, दूर दूर तक जहां तक नजर दौड़ाओ विराना ही विराना है, दिनों को खामोशी निगल रही है और इस खामोशी में कुत्तों के रोने की आवाज डर को और गहरा कर जाती है. ये किसी हालीवुड मूवी का सीन नहीं है बल्कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हिंदुस्तान के सारे छोटे बड़े शहरों की हालत है.

कोरोना वायरस का कहर जैसे जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे लोगों के दिलों में खौफ भी बढ.ता जा रहा है. रितिका सिंह के घर में किसी भी दिन नया मेहमान आ सकता है. वह इसे लेकर बेहद खुश है लेकिन साथ ही कोरोना वायरस के कारण उनकी रातों की नींद उड़ गई है. उन्हें यह चिंता सता रही है कि कहीं उनके भीतर यह वायरस प्रवेश न कर चुका हो और अनजाने में ही उसका अजन्मा बच्चा भी इसकी चपेट में न आ जाए. अगले तीन सप्ताह तक देश में करोड़ों लोगों को घरों में अकेले जिंदगी बितानी है. रितिका की तरह और भी लाखों लोग हैं जिन्हें अनिष्ठ की आशंका सता रही है.

लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना हैकि दिमाग को डरावने सपनों से बाहर निकालने का एक ही रास्ता है कि लोग अपने रोजाना के रूटीन के अनुसार कामकाज करें . कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और मौतों के सिलसिले से घबराएं नहीं और इस दौरान नियमित रूप से कसरत या योग आदि जरूर करें. झांसी में सरकारी नौकरी कर रही रितिका ने अभी हाल फिलहाल ही मातृत्व अवकाश लिया है और वाराणसी में अपने माता पिता के साथ रह रही हैं. वह कहती हैं, ‘‘ दिन तो अक्सर बोरियत में बीत जाता है लेकिन रात बहुत डरावनी लगती है, दिमाग में उल्टे पुल्टे विचार आते हैं, सारी डरावनी फिल्मों के सीन साकार होते लगते हैं. ”

रितिका ने फोन पर को बताया, ‘‘रात में बिस्तर पर लेटती हूं तो सो नहीं पाती ….अगर मुझे संक्रमण हो गया तो क्या होगा? कहीं बच्चे को भी तो नहीं हो जाएगा? भगवान करे , ऐसा कुछ न हो लेकिन दिमाग इतना परेशान हो जाता है कि कुछ समझ नहीं आता.” मानसिक रोग विशेषज्ञों के अनुसार, लोगों को ऐसे समय में बेचैनी, तनाव, रोग भ्रम, घबराहट के दौरे जैसा अनुभव हो सकता है. सामाजिक दूरी शब्द अब रोजमर्रा की जिंदगी की एक ऐसी सचाई बन गई है.

सर गंगाराम अस्पताल के कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट राजीव मेहता कहते हैं, ‘‘ हाइपोकोंड्रियासिस यानि भ्रम एक ऐसी सनक है जिसमें इंसान को लगता है कि उसे कोई गंभीर बीमारी हो गई है जिसका पता नहीं चल पा रहा है. मेरे क्लिनिक में ऐसे लोग आ रहे हैं जो बिना किसी लक्षण के भी कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए जोर दे रहे हैं.” मुंबई के लीलावती अस्पताल के कंसलटेंट साइकियाट्रिस्ट विहांग एन वाहिया कहते हैं कि लोग असल में समझ नहीं रहे हैं कि सामाजिक दूरी है क्या.‘‘

ऐसे लोग जो अकेलापन बर्दाश्त नहीं कर पाते, या जिनके आसपास अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए कोई नहीं है या बातचीत करने के लिए कोई नहीं है….वे इससे बुरी तरह प्रभावित होते हैं. ऐसे में टीवी सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस के मरीजों और मृतकों को लेकर समाचार उनकी बेचैनी को और बढ़ा देते हैं.” उनकी ऐसे लोगों को सलाह हैकि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को सही नहीं मानें और जिंदगी को ‘‘आधे खाली गिलास की बजाय आधे भरे गिलास की तरह देखना चाहिए.” मुंबई की मनोचिकित्सक दीप्ति गाडा शाह कहती हैं, ‘‘ कसरत करना और संगीत सुनना इससे निपटने के दो बेहद सरल उपाय हैं. अपने रूटीन का पालन करें . फोन और सोशल मीडिया के जरिए परिवार के सदस्यों और दोस्तों से जुड़े रहें लेकिन केवल कोरोना वायरस के बारे में ही बातें न करें .”

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola