Live Updates

Coronavirus Guidelines in India: नये साल के जश्‍न में खलल, जानें किस राज्‍य में क्‍या है कोरोना गाइडलाइंस

Updated:
विज्ञापन

Mumbai: A woman, wearing a face mask, walks past a coronavirus theme-based mural, in Mumbai, Wednesday, March 31, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI03_31_2021_000043B)

Coronavirus Fresh Guidelines: पूरा देश जहां नये जश्‍न मनाने की तैयारी कर रहा है. वहीं कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन ने कई राज्‍यों में जश्‍न में खलल डाल दी है. कई राज्‍यों ने कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी की है. आइए जानते हैं कोरोना की नई गाइडलाइंस क्‍या है.

विज्ञापन

मुंबई पुलिस सख्‍त

मुंबई पुलिस ने लोगों से 15 जनवरी तक रोजाना शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक समुद्र तटों, खुले मैदानों, सैरगाहों, बगीचे, उद्यानों और इस तरह के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जाने के लिए कहा.

उत्तर प्रदेश में प्रशासन सख्‍त

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस ने पैर पसारने के बाद से प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है. इसी को लेकर पिछले दिनों लखनऊ के जिलाधिकारी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी, जिसमें तय किया गया कि रात 11.00 बजे के बाद किसी भी तरह की एक्टिविटी की इजाजत नहीं दी जाएगी. केवल आपातकालीन सेवाओं के संचालन की ही अनुमति प्रदान की जाएगी. यदि कोई नाइट कर्फ्यू के नियम तोड़ते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के जवान विभिन्न स्थानों पर सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीमों को भी तैनात किया जाएगा.

दिल्‍ली पुलिस सख्‍त 

दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक कोरोना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की ओर से रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के अलावा नये साल की पूर्व संध्या के मद्देनजर अति संवेदनशील माने जाने वाले कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी, हौज खास और अन्य इलाकों में गश्त बढ़ा दी जाएगी.

नववर्ष की पूर्व संध्या के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हाल के दिनों में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा नये साल की पूर्व संध्या पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी कोविड-उपयुक्त व्यवहार संबंधी दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू कराया जाए.

बिना मास्क वालों पर कार्रवाई

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. रांची के डीसी छवि रंजन ने डिस्ट्रिक कोविड टॉस्क फोर्स की बैठक की. इसमें उन्होंने कहा कि हमें बुरे समय के लिए पूरी तरह से तैयार रहना है. कोरोना की तीसरी लहर पर लगाम लगाने के लिए सभी कोषांग समन्वय के साथ काम करें. डीसी ने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा- जो भी पॉजिटिव निकल रहे हैं, उनके संपर्क में आये लोगों का डिटेल रखें. बिना मास्क के बाहर निकलने वाले पर कार्रवाई करें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola