कोरोना के कारण डगमगायी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार कर सकती है बेल आउट पैकेज की घोषणा
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2020 11:42 AM
सरकार कर सकती है बेल आउट पैकेज की घोषणा
कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था की को भी तगड़ा झटका लगा है. इसी संकट को उभारने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बेल आउट पैकेज की घोषणा कर सकती है. बेल आउट पैकेज में किस सेक्टर में कितना खर्च होगा, कितना पैकेज होगा इन्हीं सब बातों पर सरकार के शीर्ष स्तर पर बात चीत चल रही है.
सरकार द्वारा गठित कोविड-19 इकोनॉमिक रेस्पोंस टास्क फोर्स में भी बेल आउट पैकेज देने पर सैद्धांतिक सहमति है. इसके लिए पीएम मोदी उद्योग जगत और सेलिब्रिटियों से दान पैकज की अपील कर सकते हैं. फिलहाल तो किस क्षेत्र को कितना नुकसान पहुंचा है बेल आउट की रकम कितनी होगी इस बात की पड़ताल की जा रही है.
सरकार के सूत्रों के अनुसार बेलआउट पैकेज की घोषणा कभी भी हो सकती है. विभिन्न क्षेत्रों को संकट से उबारने के लिए टास्क फोर्स की रिपोर्ट से सरकार भी सहमत है. और वैसे भी वित्त मंत्री पहले कह चुकी है कि कोरोना से निपटने के लिए कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी बेहद अहम है.
अब तक भारत के किसी उद्योगपति या सेलिब्रिटी इस संक्रामक बीमारी से निपटने के हाथ आगे नहीं बढ़ाया है. सिर्फ वेदांता के अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़, फिल्म निर्माता मनीष कुंद्रा ने तीन करोड़ और आनंद महिंदा ने वेंटिलेटर बनाने में मदद की घोषणा की है. सरकार चाहती है और भी उद्योगपति इसके लिए सामने आए और लोगों की मदद के लिए कुछ करें. इसके लिए पीएम मोदी ने खुद अपील कर सकते हैं. आपको बता दें कि क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कल अपने संसद निधि से 50 लाख रुए देने की घोषणा की है
वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स कमेटी ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव क्या प्रभाव पड़ा है इसका अध्ययन किया है. इस अध्ययन में विभिन्न क्षेत्रों को हुए अलग-अलग नुकसान का आकलन किया गया है. आकलन के बाद ही टास्क फोर्स में बेलआउट पैकेज देने पर सैद्धांतिक सहमति बनी. इसके बाद सरकार में शीर्ष स्तर पर मंथन का दौर शुरू हुआ. गौरतलब है कि भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










