Coronavirus Update: 58 लोग कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित, 6 माह में सबसे कम मामले, जानें कब मिलेगा वैक्सीन

नयी दिल्ली : पिछले 6 महीने से भी ज्यादा समय के बाद भारत में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus Update) के एक दिन में सबसे कम मामले सामने आये हैं. वहीं, कोरोना के नये स्ट्रेन (Coronavirus New Strain) के मामले देश में बढ़कर 58 हो गये हैं. भारत के ड्रग कंट्रोलर (DCGI) ने देश में दो कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के इमरजेंसी इस्तेमाल (Emergency Uses) को मंजूरी दे दी है. सीरम इंस्ट्रीट्यूट ऑफ इंडिया (CII) ने कहा है कि उसका टीका कोविशील्ड (Covishield) अगले हफ्ते से टीकाकरण के लिए तैयार होगा. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 16,375 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ की कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,03,56,844 हो गयी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी किये गये अपडेट डेटा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में वायरस से 201 और लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ देश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,49,850 हो गयी है. आंकड़ों के अनुसार कुल 99,75,958 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 96.32 प्रतिशत हो गई है. कोविड-19 से मृत्यु दर देश में 1.45 फीसदी है.
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि देश में लगातार 15 दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है. अभी कुल 2,31,036 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.23 फीसद है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी.
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार चार जनवरी तक कुल 17,65,31,997 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी, जिनमें से 8,96,236 नमूनों की जांच सोमवार को की गयी. आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 201 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 29, पश्चिम बंगाल के 25, पंजाब के 24, केरल के 19 और दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ के 12-12 लोग थे.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को सबसे पहले पंजीयन करवाना पड़ेगा. बिना पंजीयन करवाए किसी को भी टीका नहीं लगाया जायेगा. सरकार की ओर जारी कोविन ऐप के माध्यम से लोग अपना पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीयन के लिए कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत होगी. इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आइडी/पैन कार्ड/पासपोर्ट/जॉब कार्ड/पेंशन इन दस्तावेज में से कोई एक की जरूरत होगी.
Posted By: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए