ePaper

Coronavirus Pandemic: भारत में Covid19 से ठीक होने वालों की संख्या एक्टिव मामलों से 3 गुना ज्यादा

Updated at : 18 Aug 2020 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic: भारत में Covid19 से ठीक होने वालों की संख्या एक्टिव मामलों से 3 गुना ज्यादा

नयी दिल्ली : भारत में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus Pandemic) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच एक अच्छी खबर यह आयी है कि यहां कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या देश में एक्टिव मामलों की संख्या से तीन गुना ज्यादा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के सचिव राजेश भूषण ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोरोना टेस्ट करने के मामले में भी हम हर दिन रिकॉर्ड बना रहे हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus Pandemic) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच एक अच्छी खबर यह आयी है कि यहां कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या देश में एक्टिव मामलों की संख्या से तीन गुना ज्यादा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के सचिव राजेश भूषण ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोरोना टेस्ट करने के मामले में भी हम हर दिन रिकॉर्ड बना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अब तक 19.70 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं. यह संख्या वर्तमान में कोरोनावायरस से संक्रमित एक्टिव मामलों की संख्या से 2.93 गुना ज्यादा है. उन्होंने बताया कि भारत में मृत्यु दर भी दो फीसदी से कम है. भूषण ने बताया कि देश में लगातार रिकॉर्ड जांच किये जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 8 लाख, 99 हजार से कुछ ज्यादा जांच किये गये.

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 55,079 नये मामले सामने आने के बाद, संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 27 लाख के पार चले गये हैं. देश में अब तक 19.77 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर अब 73.18 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 27,02,742 मामले हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 876 और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,797 हो गयी है. इसके अनुसार देश में मृत्यु दर अब 1.92 प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार 6,73,166 लोगों का इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 24.91 प्रतिशत है. कुल 19,77,779 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 17 अगस्त तक देश में 3,09,41,264 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गयी, जिनमें से 8,99,864 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गयी.

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में गयी सबसे ज्यादा लोगों की जान

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 876 लोगों की जान गयी है, उनमें से सबसे अधिक 228 लोग महाराष्ट्र के थे. इसके बाद तमिलनाडु के 120, कर्नाटक के 115, आंध्र प्रदेश के 82, उत्तर प्रदेश के 66, पंजाब के 51, पश्चिम बंगाल के 45, मध्य प्रदेश के 23, दिल्ली के 18, गुजरात के 15, केरल के 13, हरियाणा के 12, राजस्थान के 11, और ओडिशा के 10 लोग थे. वहीं, छत्तीसगढ़ में नौ, असम तथा तेलंगाना में आठ-आठ, बिहार तथा गोवा में सात-सात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड तथा उत्तराखंड में छह-छह, पुडुचेरी में चार, त्रिपुरा में तीन, अंडमान- निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़ और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गयी.

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 51,797 मौतों में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 20,265 लोगों की जान गयी है. इसके अलावा तमिलनाडु में 5,886, दिल्ली में 4,214, कर्नाटक में 4,062, गुजरात में 2,800, आंध्र प्रदेश में 2,732, उत्तर प्रदेश में 2,515, पश्चिम बंगाल में 2,473 और मध्य प्रदेश में 1,128 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है. राजस्थान में 887, पंजाब में 863, तेलंगाना में 711, हरियाणा में 550, जम्मू-कश्मीर में 548, बिहार में 468, ओड़िशा में 353, झारखंड में 250, असम में 197, केरल में 169 और उत्तराखंड में 158 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गयी.

छत्तीसगढ़ में 150, पुडुचेरी में 114, गोवा में 111, त्रिपुरा में 62, चंडीगढ़ में 30, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 29, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 17, लद्दाख में 14, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक मरीज की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी.

Posted By: Amlesh Nandan Sinha.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola