9 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख, अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर

9 April Top 20 News: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम (सीजफायर) पर समझौता हो गया है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि ईरान ने खुद युद्ध रोकने की गुहार (भीख) लगाई है. वहीं, मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बरहमपुर विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी बुधवार की शाम बाल-बाल बच गये. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ का दावा: ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख, ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में US को मिली जीत

अमेरिकी हमले के बाद ईरान घुटनों पर आ गया है. ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में मची तबाही के बीच दोनों देशों में दो हफ्ते का युद्धविराम हुआ है. अब पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में बड़ी बैठक होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा: ईरान की सभ्यता खत्म करने को तैयार था अमेरिका; बोले- टारगेट थे ‘लॉक एंड लोड’

अमेरिका के वॉर सेक्रेटरी (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ ने बुधवार को पेंटागन में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अगर मंगलवार को ईरान के साथ समझौता (सीजफायर) नहीं होता, तो अमेरिका वहां की पूरी ‘सभ्यता’ को खत्म करने की तैयारी कर चुका था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. मुर्शिदाबाद में बाल-बाल बचे अधीर रंजन चौधरी, काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी बुधवार को बाल-बाल बच गये. उनके प्रचार वाहन के काफिले को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. अधीर रंजन चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बंगाल चुनाव 2026 : हथियारों के जखीरे के साथ नालंदा से कोलकाता आया युवक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) के पहले हथियार सप्लाई की बड़ी साजिश को लालबाजार के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने नाकाम कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. बिहार में कब तक बन सकती है नई सरकार? दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, नीतीश 14 को कर सकते हैं रिजाइन

बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होता दिख रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही पद छोड़ सकते हैं और राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. वोटर लिस्ट से नाम हटाये जाने के खिलाफ फिर कोर्ट जायेंगी ममता बनर्जी, BJP पर लगाये गंभीर आरोप

बुधवार को हुगली जिले के आरामबाग, बालागढ़ और श्रीरामपुर में ताबड़तोड़ रैलियां करते हुए ममता बनर्जी ने घोषणा की कि वोटर लिस्ट से करीब 91 लाख लोगों के नाम हटाये जाने के खिलाफ उनकी पार्टी एक बार फिर कोर्ट जायेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. असम चुनाव: वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस को झटका, उदलगुड़ी से उम्मीदवार ने छोड़ी पार्टी

असम में वोटिंग से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है. उदलगुड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमरी ने बुधवार को अचानक पार्टी छोड़ने और चुनाव से हटने का ऐलान कर दिया है. हालांकि, कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उन्हें अभी तक आधिकारिक इस्तीफा नहीं मिला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि बोले- भारतीय भाई-बहनों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, 3000 छात्र सुरक्षित

ईरान के सुप्रीम लीडर के भारत में प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भारत और भारतीयों की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि युद्ध के मुश्किल समय में भारतीय नागरिकों और छात्रों का ख्याल रखना उनकी जिम्मेदारी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. Bihar Politics : ये पोस्‍टर नहीं चुनौती है जनाब, JDU ने BJP को बताया हमारे पास ‘NI’शांत

जय निशांत, तय निशांत… इन नारों के बीच अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्‍या ‘NI’ JDU का फ्यूचर? क्‍या ‘NI’ के बिना जेडीयू का साम्राज्‍य खत्‍म हो जाएगा, ‘NI’ फैक्‍टर क्‍या है? और आखिर इस ‘NI’ को भुनाने की कोशिश अचानक से क्‍यों की जा रही है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर बड़ी कार्रवाई, छह अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर ओड़िशा पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस ऑपरेशन के तहत भुवनेश्वर में गुप्त अभियान चलाकर छह बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

11. DC vs GT: बेकार गई केएल राहुल की पारी, कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की. शुभमन गिल ने 70 और केएल राहुल ने 92 रन बनाए. आखिरी गेंद पर दिल्ली को 2 रन चाहिए थे, लेकिन कुलदीप यादव के रन आउट होने से गुजरात मैच जीत गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. झरिया के चौथाई कुलहि में जमीन धंसने से घरों आईं दरारें, इलाके में मचा हड़कंप

झारखंड की कोयलानगरी झरिया में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. चौथाई कुलहि इलाके में धनबाद–सिंदरी मुख्य मार्ग के पास स्थित धर्मनगर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक कई घरों में दरारें पड़ गई हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. JPSC की सहायक वन संरक्षक परीक्षा में 100 से ज्यादा गलतियां, देखकर पीट लेंगे सिर

झारखंड पब्लिक कमीशन (JPSC) की सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forests) परीक्षा हाल ही में 4, 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की गई. 6 तारीख की परीक्षा को लेकर अब बड़ा बवाल मच रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. 4.5 साल या 5.5 साल की ली जाएगी MBBS कोर्स में फीस? NMC ने किया क्लियर

नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने MBBS फीस को लेकर बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने सभी मेडिकल कॉलेजों को साफ निर्देश दिया है कि MBBS कोर्स की फीस सिर्फ 4.5 साल की पढ़ाई के लिए ही ली जाए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. पान मसाला एड केस में सलमान खान को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने वारंट पर लगाई रोक

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पान मसाला विज्ञापन से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है. राजस्थान हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट पर रोक लगा दी है, जिससे फिलहाल उनकी कानूनी मुश्किलें कम हो गई हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. Creta, Venue और i20 खरीदना होगा महंगा, मई से बढ़ेंगे दाम

मई में Hyundai गाड़ियां खरीदना आपके लिए महंगा पड़ सकता है. क्योंकि, Hyundai Motor India ने ऐलान किया है कि मई 2026 से गाड़ियों की कीमतों में करीब 1% तक बढ़ोतरी की जाएगी. इस बढ़ोतरी का असर कंपनी की पूरी रेंज पर पड़ेगा, जिसमें Creta, Venue और i20 जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. Himalayan 450 को टक्कर देने आ रही BMW की नई एडवेंचर बाइक, लॉन्च डेट कन्फर्म

BMW Motorrad ने अपनी मोस्ट अवेटेड एडवेंचर टूरिंग बाइक BMW F 450 GS के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. यह बाइक इंटरनेशनल मार्केट में पहले से तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसे अब तक सिर्फ Bharat Mobility Global Auto Expo 2025 में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. CSK के लिए बुरी खबर, धोनी की वापसी के लिए करना होगा इंतजार, जानें कब लौटेंगे माही

पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है. फिलहाल सीएसके पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है. इस मुश्किल समय में टीम के महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें नए नियम

ईपीएफओ अपने डिजिटल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए ‘EPFO 3.0’ पर तेजी से काम कर रहा है. इसके तहत पीएफ निकासी की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑटोमैटिक और सरल बनाया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. अब हर साल कैश करा सकेंगे बची हुई छुट्टियां, छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव

नए लेबर कोड के तहत ‘लीव एनकैशमेंट’ के नियमों को पूरे देश में एक समान और सरल बनाने की तैयारी है. सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि कर्मचारी अब हर साल के अंत में अपनी अतिरिक्त छुट्टियों के बदले नकद पैसा (Cash) मांग सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >