1. भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 7 सितंबर को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक हुई. इसमें सेना को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में सेना के लिए करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के हथियार और दूसरे जरूरी सैन्य सामान खरीदने के प्रस्तावों को शुरुआती मंजूरी दी गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. बंगाल विधानसभा उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट, 9 को आयेगा रिजल्ट
Bengal Bypolls 2026: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी. 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को नतीजे आयेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
3. Delhi Building Collapse : सत्य निकेतन का मालिक हरिराम गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से दबोचा
Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दिल्ली पुलिस ने हादसे के बाद से फरार चल रहे बिल्डिंग मालिक हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
4. कर्मचारियों की चिंता पर बोले अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख- ISRO का नहीं होगा प्राइवेटाइजेशन
ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि अंतरिक्ष क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों की बढ़ती भागीदारी को लेकर उनकी जो भी चिंताएं हैं, सरकार और ISRO मिलकर उनका समाधान करेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
5. चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, रांची पुलिस ने चंद घंटे में किया बरामद
चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण की सूचना सामने आई है. जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे उसका अपहरण अमेटी यूनिवर्सिटी के पास से किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
6. राम मंदिर चोरी मामले में हटाए गए तीन कर्मचारियों की वापसी, ट्रस्ट की नई व्यवस्था में फिर मिली जिम्मेदारी
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में प्रशासनिक बदलावों का असर दिखने लगा है. तीन कर्मचारियों को शिकायतों के बाद हटा दिया गया था, लेकिन अब नई व्यवस्था में उनकी वापसी हुई है. यह निर्णय नए पूर्णकालिक महासचिव के कार्यभार संभालने के बाद लिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
7. LPG सिलेंडर के नियम में बदलाव, ग्रामीण इलाकों में अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग
LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर सरकार ने बदलाव किया है. पेट्रोलियम मंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से तेल कंपनियों को भेजे गए पत्र की कॉपी भी साझा की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
8. बाढ़ से बेहाल बिहार के लिए तेजस्वी ने PM मोदी को लिखा पत्र, 5 हजार करोड़ पैकेज समेत की ये 7 मांग
बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, 5 हजार करोड़ रुपये की मदद और विशेष राहत पैकेज की मांग की है. तेजस्वी ने सेना, हेलीकॉप्टर, राहत सामग्री और किसानों के लिए सहायता की भी मांग रखी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
9. JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी: 22 दिन बाद भी दो आरोपी फरार, 15 सितंबर के बाद होगी घर की कुर्की
JPSC और JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में फरार चल रहे पलामू के दो आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. रविशंकर कुमार और संतोष कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए CID और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
10. Nepal Cyber Crime Action: बाढ़ पीड़ितों को ऑनलाइन गाली देना पड़ेगा भारी, 1 लाख तक जुर्माना और 5 साल जेल की सजा
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ के पीड़ितों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाना अब भारी पड़ सकता है. पीड़ितों के खिलाफ गाली, अपमानजनक और मजाक उड़ाने वालों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई का फैसला किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
11. मां दुर्गा के '11 भुजाओं' पर घमासान: टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी सरकार पर साधा निशाना, बताया बंगाली संस्कृति का अपमान
पश्चिम बंगाल में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच एक नये विवाद ने जन्म ले लिया है. राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा अखबारों में प्रकाशित एक सरकारी विज्ञापन में मां दुर्गा के चित्र में पारंपरिक 10 भुजाओं की बजाय 11 भुजाएं (एकादश भुजा) दिखाये जाने पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर तीखा हमला बोला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
12. Bigg Boss 20 Highlights: 'भाई मत बोल' पहले ही दिन काजी और यंग DSA के बीच हुई गाली गलौज, बाप तक पहुंची बात
बिग बॉस 20 की शुरुआत ही ड्रामे के धमाके के साथ हुई.पहले ही दिन रैपर यंग DSA और काजी तौकीर के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. काजी द्वारा यंग के बोलने के अंदाज की मिमिक्री करने पर विवाद इतना गहराया कि बात बाप और परिवार तक जा पहुंची, जिसे घरवालों ने बमुश्किल शांत कराया. इसी गरमा-गर्मी के बीच बिग बॉस ने अपने 20वें सीजन के जश्न में अजीबोगरीब 'केक कैप्टेंसी टास्क' का ऐलान किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. Pitru Paksha 2026: पूर्वज से पहले क्यों जरूरी है ऋषि तर्पण, नहीं करने पर क्या होगा; पहले जान लें तारीख और महत्व
Pitru Paksha 2026 Rishi Tarpan: पितृ पक्ष में पितृ देव से पहले ऋषि तर्पण करने की परंपरा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पिछे की वजह क्या है? इसके बारे में शास्त्रों में क्या कहा गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. Weather Update : 8, 9, 10 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश, MP-Bihar समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां अगले तीन दिनों तक जारी रहेंगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8, 9 और 10 सितंबर के लिए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. कुछ राज्यों में भारी बारिश की भी उम्मीद है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2482 पदों पर नौकरी पाने का एक और मौका मिला है. बैंक ने ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 17 सितंबर 2026 कर दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. स्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़ दी, 8 हजार की नौकरी की और फिर खड़ी कर दी Zerodha, जानिए निखिल कामथ की कहानी
आज भारत में बिजनेस और शेयर बाजार की बात होती है, तो निखिल कामथ का नाम जरूर आता है. वह Zerodha नाम की बड़ी कंपनी के को-फाउंडर हैं. इसके अलावा वह बिजनेस में निवेश भी करते हैं और अपना WTF पॉडकास्ट भी चलाते हैं. इस पॉडकास्ट में वह बिजनेस, टेक्नोलॉजी, राजनीति और दूसरे कई मुद्दों पर बड़े लोगों से बात करते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. Bigg Boss 20 Review: क्या पैसे देकर बुक हुई ‘बिग बॉस’ की सीट? सलमान खान भी दिखे बेजान!
Big Boss 20: ‘कौन है ये?’... ‘इन्हें तो पहली बार देख रहे हैं’... ‘भाई, ये Bigg Boss है या कोई ऑडिशन राउंड?’ और सबसे मजेदार सवाल- ‘पैसे देकर आए हैं क्या?’ यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. 11 सितंबर से पहले निपटा लें बैंक का जरूरी काम, 3 दिन तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं, जानें वजह
11 सितंबर 2026 को देश भर में बैंक कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे, जिससे बैंक शाखाओं में कई जरूरी काम प्रभावित होंगे. यह हड़ताल मुख्य रूप से पांच दिन कार्य दिवस की मांग और पेंशन जैसे मुद्दों पर केंद्रित है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. 9/11 Attack: अल-कायदा कनेक्शन पर खुलासा, नए सबूतों के बाद भी FBI खामोश क्यों?
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमलों के करीब 25 साल बाद, इस मामले से जुड़े कुछ पुराने और अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए सबूत सामने आए हैं. इन सबूतों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी
चेन्नई एयरपोर्ट पर सोमवार को एक के बाद एक दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. मलेशिया एयरलाइंस और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में आई समस्या के बावजूद दोनों विमान सुरक्षित उतरे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
