कल मिलेंगे भारत-पाक के विदेश सचिव, पठानकोट हमले, एनआईए के दौरे पर करेंगे चर्चा

Updated at : 25 Apr 2016 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
कल मिलेंगे भारत-पाक के विदेश सचिव, पठानकोट हमले, एनआईए के दौरे पर करेंगे चर्चा

नयी दिल्ली: एक आकस्मिक घटनाक्रम के तहत भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव कल मिलेंगे और इस दौरान पठानकोट आतंकी हमले सहित द्विपक्षीय मुद्दों को प्रभावित कर रहे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी मुख्य रूप से ‘हार्ट ऑफ एशिया के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक’ में हिस्सा लेने के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: एक आकस्मिक घटनाक्रम के तहत भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव कल मिलेंगे और इस दौरान पठानकोट आतंकी हमले सहित द्विपक्षीय मुद्दों को प्रभावित कर रहे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी मुख्य रूप से ‘हार्ट ऑफ एशिया के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक’ में हिस्सा लेने के लिए एक दिन के दौरे पर कल यहां आएंगे. इस्लामाबाद में इसकी घोषणा की गयी है.

बैठक से इतर चौधरी अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जिसमें द्विपक्षीय संबंधों और ठप पडी द्विपक्षीय समग्र वार्ता :सीबीडी: की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.सूत्रों के अनुसार ‘‘बातचीत में मुख्य ध्यान पठानकोट आतंकी हमले की जांच और इस संबंध में एनआईए की टीम के संभावित पाकिस्तान दौरे पर दिया जाएगा।’ पिछले साल दिसंबर में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के इस्लामाबाद में सीबीडी की घोषणा करने के बाद से जयशंकर और चौधरी के बीच यह पहली औपचारिक बैठक होगी. दोनों सचिवों ने इस साल मार्च में नेपाल में दक्षेस की एक बैठक के दौरान थोडी देर के लिए अनौपचारिक रूप से बातचीत की थी.
जनवरी में पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद विदेश सचिव स्तर पर सीबीडी बहाल करने की कोशिशों में गतिरोध आ गया. भारत का कहना है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया.इस बैठक से पहले हाल में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा था कि द्विपक्षीय शांति प्रक्रिया निलंबित है, जिसपर भारत ने कडी प्रतिक्रया देते हुए दोहराया कि विभिन्न स्तरों पर संवाद के माध्यम खुले हैं लेकिन साथ ही साफ किया कि वह बातचीत बहाल होने से पहले आतंकवाद और पठानकोट हमले को लेकर कार्रवाई चाहता है.
चौधरी के दौरे की घोषणा करते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा था, ‘‘पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल बैठक में हिस्सा ले रहे दूसरे शीर्ष प्रतिनिधिमंडलों के साथ भी द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेगा.’ इसमें कहा गया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में दीर्घकालीन शांति एवं स्थिरता को बढावा देने की कोशिशों की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को दिखाते हुए आगामी हार्ट ऑफ एशिया बैठक में सक्रिय रुप से हिस्सा लेने के लिए उत्साहित है.पाकिस्तान ने नौ दिसंबर, 2015 को इस्लामाबाद में पांचवें हार्ट ऑफ एशिया मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola