नरेंद्र मोदी आज शुरू करेंगे ''प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना''

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी आज से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत करेंगे. इस बात की जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीनी स्तर पर कुशल मानव शक्ति के निर्माण के लिए बुधवार यानी 15 जुलाई को ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ शुरू करेंगे. जेटली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी आज से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत करेंगे. इस बात की जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीनी स्तर पर कुशल मानव शक्ति के निर्माण के लिए बुधवार यानी 15 जुलाई को ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ शुरू करेंगे.

जेटली ने कहा कि इस योजना के तहत युवाओं को व्यवसायिक, तकनीकी एवं कौशल विकास शिक्षा उपलब्ध करायी जाएगी. यहां के ग्लोबल इंस्टीट्यूट्स के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए जेटली ने कहा कि राष्ट्रीय कौशल विकास अभियान के तहत शुरू किया जा रहा यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम अगले साल तक 24 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देगा और प्रशिक्षित उम्मीदवारों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

वित्त मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम कुशल युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि पेशेवर प्रशिक्षण हासिल करने के बाद वे आत्म निर्भर बन सकते हैं. इसी बीच पंजाब भाजपा ने स्थानीय लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए जेटली को आज एक ज्ञापन सौंपा. प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राजिंदर मोहन सिंह छीना ने जेटली को ज्ञापन सौंपते हुए उन किसानों को मुआवजा देने की मांग की जिनकी कृषि योग्य भूमि पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बाड क्षेत्र में हैं.

सिंह ने हालांकि कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में मुआवजा दिया गया था लेकिन पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने इसे रोक दिया था. उन्होंने अमृतसर के लिए विशेष पैकेज की मांग करते हुए कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि रोजाना औसतन एक लाख से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं.

डिजिटल इंडिया से युवा सशक्त होंगे : प्रसाद

केंद्र का डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू करने के पीछे मकसद युवाओं को सशक्त करने के अलावा समूचे देश को प्रौद्योगिकी की दृष्टि से मजबूत करना है. दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के सिटी सेंटर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि डिजिटल इंडिया देश के लिए एक बदलाव वाला कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य युवाओं और देश के भविष्य को मजबूत करना है. मंत्री ने कहा कि देश में ढाई लाख पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोडा जाएगा जिससे लोग डिजिटल रुप से सशक्त हो सकेंगे। मंत्री ने कहा कि अभी देश में 70,000 किमी आप्टिकल फाइबर बिछाया जा रहा है. बिहार की सभी 8,354 ग्राम पंचायतों को जोडने का काम चल रहा है. 154 पंचायतों को पहले ही इससे जोडा जा चुका है. वहीं 1,654 पंचायतों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola