4 मई की टॉप 20 खबरें: फैसले का दिन! बंगाल समेत चार राज्य और पुडुचेरी का रिजल्ट आज, बिहार में जल्द कैबिनेट विस्तार

4 May Top 20 News: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज (4 मई) को सामने आ जाएंगे. ऐसे में पूरा देश ये जानने के लिए उत्सुक है कि इन राज्यों में किसकी सरकार बन रही है. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल यानी 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे. जबकि, असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे. वहीं बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की. इन बैठकों को बिहार कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. बंगाल में TMC vs BJP, सीटों की गिनती आज, कौन बना रहा सरकार, देखें हर अपडेट

West Bengal Election Result 2026: बंगाल का चुनाव 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को हुए थे. 4 मई (सोमवार) को सुबह 8 बजे से 294 में से 293 सीटों की मतों की गिनती शुरू होगी. दोपहर बाद या शाम तक तय हो जायेगा कि पश्चिम बंगाल में अगली सरकार किसकी बनेगी. ममता बनर्जी जीत का चौका लगायेंगी या भारतीय जनता पार्टी बंगाल की सत्ता पर काबिज होगी. एक-एक सीट के रुझान से लेकर रिजल्ट तक की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. मतगणना से पहले बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई को कमान

Kalighat Police Station New OC: कालीघाट पुलिस थाने में 48 घंटे के भीतर दूसरा ओसी बदला गया है. गौतम दास के सस्पेंशन और चमेली मुखोपाध्याय के ट्रांसफर के बाद अब बलाई बाग नये प्रभारी बनाये गये हैं. जानें बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले का यह बड़ा अपडेट. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. असम चुनाव 2026: काउंटिंग के लिए थ्री लेयर सिक्यूरिटी, 722 उम्मीदवारों के भाग्य का 4 मई को फैसला

Assam Assembly Elections 2026: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे सोमवार (4 अप्रैल) को घोषित होंगे, जिसमें असम विधानसभा चुनाव भी शामिल है. राज्य के 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम खोली जाएंगी. मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. तमिलनाडु में द्रविड़ पहचान की पार्टियां ही करेंगी राज या फिर राष्ट्रीय पहचान का नैरेटिव होगा सेट?

Tamil Nadu Election Results : तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहां द्रविड़ पहचान से निकली पार्टियां ही राज करती आई हैं, लेकिन इस बार प्रदेश की राजनीति में हलचल है. बीजेपी इस कोशिश में है कि वह अपने दम पर सीट जीते, इसके लिए उसे अपना वोट बैंक 15 प्रतिशत तक लेकर जाना होगा, जो अबतक 10 प्रतिशत के ऊपर नहीं जा पाया है. सोमवार को जब ईवीएम खुलेंगे, तो सारा दृश्य स्पष्ट होगा और यह भी कि जनता ने किसे स्वीकार और किसे नकारा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. केरल चुनाव: सीएम विजयन ने मतगणना से पहले बदला अपना सोशल मीडिया बायो

Kerala Election Result: केरल विधानसभा चुनाव का परिणाम कल यानी 4 मई को आने वाला है. रिजल्ट से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया बायो में बदलाव किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. दिल्ली में अमित शाह समेत इन NDA नेताओं से मिले सम्राट चौधरी, अब जल्द होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की. इन बैठकों को बिहार कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. पटना के जनार्दन घाट पर हादसा, गंगा में डूबने से स्कूली छात्र की मौत, मचा कोहराम

Patna: पटना के जनार्दन घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान दो स्कूली छात्र डूब गए. स्थानीय लोगों ने एमी को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन हर्ष की डूबने से मौत हो गई. एसडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद हर्ष का शव बरामद किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. सरना धर्म कोड पर CM हेमंत की बड़ी पहल, आदिवासियों के लिए जनगणना 2027 में अलग कॉलम की मांग

Sarna Dharma Code: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार को पत्र लिखकर आगामी जनगणना 2027 में ‘सरना धर्म’ के लिए अलग कोड आवंटित करने की मांग की है. मुख्यमंत्री ने पत्र में स्पष्ट किया कि प्रकृति आधारित आदिवासी संस्कृति और उनकी विशिष्ट पहचान को संवैधानिक मान्यता दिलाना प्राथमिकता है. उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे इस विषय पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष सकारात्मक अनुशंसा करें. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. पलामू में नीट परीक्षा के दौरान भारी बवाल: 48 परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र नहीं मिलने से मारपीट

NEET UG Exam 2026: पलामू के मेदिनीनगर स्थित योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर नीट यूजी की परीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है. केंद्र के कक्षा संख्या 11 में बैठे 48 विद्यार्थियों को समय पर प्रश्न पत्र नहीं मिल पाया, जिसके बाद छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया और प्रशासन पर भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. जज सुसाइड केस: पिता की शिकायत पर साजिश और खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज, जांच शुरू

Judge Suicide Case: जज अमन कुमार शर्मा आत्महत्या केस में सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच में जुट गई है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. नोबेल शांति की रेस में भारत के ‘पैडमैन’, अरुणाचलम मुरुगनाथम हुए नॉमिनेट

Padman Arunachalam: सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनाथम, जिन्हें दुनिया ‘पैडमैन’ के नाम से जानती है, को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत की छलांग, ‘दृष्टि’ सैटेलाइट लॉन्च, पीएम मोदी ने की सराहना

Mission Drishti: भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए दुनिया का पहला ऑप्टोसार सैटेलाइट लॉन्च किया है. 190 किलोग्राम वजनी यह देश का सबसे बड़ा निजी उपग्रह है. मिशन दृष्टि के जरिए धरती की निगरानी तकनीक में बदलाव आएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. GT vs PBKS: सुदर्शन और सुंदर ने पार लगाई गुजरात की नैया, पंजाब किंग्स को अंतिम ओवर में दी शिकस्त

आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवर में 4 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ गुजरात के पॉइटंस टेबल में 12 अंक हो गए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. होर्मुज में एक जहाज पर हमला, नौकाओं से बनाया गया निशाना

Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में एक मालवाहक जहाज पर हमला किया गया. कार्गो पर कई छोटे नौकाओं से निशाना बनाया गया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. ईरान तनाव के बीच इजराइल ने बढ़ाई अपनी ताकत, F-35 और F-15IA विमानों की खरीद पर मुहर

Israel US Fighter Jet Deal: ईरान के दो बार जंग और तनावपूर्ण माहौल के बीच इजराइल अपनी एयरफोर्स को और मजबूत करने में लगा है. इजराइल अमेरिका से अरबों डॉलर में F-35 और F-15IA फाइटर जेट खरीदने की डील फाइनल कर चुका है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. LPG की टेंशन खत्म! 46,313 टन गैस लेकर आ रहा MT शर्व शक्ति, जानें कब पहुंचेगा भारत

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है. भारत के लिए गैस लेकर आ रहा जहाज एमटी सर्व शक्ति ने होर्मुज पार कर लिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. Amazon पर शुरू हो रही Summer Sale; AC, TV और फ्रिज के साथ जानिए क्या-क्या होगा सस्ता

8 मई से शुरू हो रही Amazon Summer Sale में AC, फ्रिज, टीवी, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे. बैंक ऑफर्स और EMI डील्स के साथ खरीदारी और सस्ती हो सकती है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Windows 11 की कमियां क्या दूर कर पाएगा K2 प्रोजेक्ट? Microsoft ने कर ली तैयारी

Windows 11 की धीमी स्पीड और बग्स से परेशान यूजर्स के लिए राहत की खबर. Microsoft ने Windows K2 पहल शुरू की है, जो परफॉर्मेंस, रिलायबिलिटी और यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदलने पर फोकस करेगी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. पवन सिंह को भूल अब फिर प्यार में हैं अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस ने खुद किया अपने नए रिश्ते का खुलासा

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह उस बात भुलाकर अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और फिर से किसी के प्यार में हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. 67 की उम्र में दूल्हा बनेंगे ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना? शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Mukesh Khanna: ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने 67 की उम्र में अपनी शादी, प्यार और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है. अभिनेता ने बताया कि वह शादी की संस्था में गहरा विश्वास रखते हैं और सही जीवनसाथी का इंतजार कर रहे हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >