1. NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, बिहार सरकार वापस लेगी दर्ज FIR, जल्द होंगे रिहा
NEET/UG परीक्षा को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गृह विभाग ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR, शिकायत और नोटिस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है. साथ ही गिरफ्तार लोगों को रिहा करने और भविष्य में कोई नई कार्रवाई नहीं करने का भी फैसला लिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. CJP ने सरकार को फिर दी चेतावनी: FIR वापस लो, नहीं तो फिर जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन
NEET UG पेपर लीक आंदोलन खत्म होने के बाद CJP ने केंद्र सरकार को फिर चेतावनी दी. सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR तुरंत वापस लिया जाए और हिरासत में लिए गए छात्रों को फौरन रिहा करने की मांग की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. CJP के बाद अब E20 जनता पार्टी का हल्ला बोल: 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की सफलता के बाद एक और आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग उठने लगी है. E20 जनता पार्टी ने एथनॉल मिले पेट्रोल के खिलाफ 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान कर दिया है. E20 जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है.पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. जंतर मंतर... एक प्रदर्शन, कई मायने!
जंतर-मंतर का प्रदर्शन खत्म हो गया, लेकिन उसकी राजनीतिक गूंज अभी बाकी है. इस आंदोलन ने एक नए संगठन को चर्चा में ला दिया, राहुल गांधी की विपक्षी राजनीति को नई धार दी और बीजेपी के सामने नई पीढ़ी की राजनीति को लेकर कई सवाल छोड़ दिए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. दिल्ली पुलिस का खुलासा, छात्र प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे 2873 संगीन अपराधी; जांच तेज
छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर और नई दिल्ली के आसपास हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच तेज हो गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि 20 से 25 जुलाई के दौरान विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर संगीन अपराधों (जैसे हत्या, यौन शोषण और नाबालिगों से जुड़े POCSO मामले) के 2,873 आरोपी और अपराधी मौजूद थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. CJP ने 'प्लेबुक' का किया जिक्र, प्रदर्शनकारियों के लिए लीगल फंड का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन खत्म होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई है. इस खतरे से निपटने के लिए CJP ने एक ऑनलाइन वेबसाइट और लीगल एड फंड की शुरुआत की है. कपिल सिब्बल ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. संसद में सरकार और विपक्ष के बीच बनी सहमति, एंटी पेपर लीक बिल पर आज होगी चर्चा
लोकसभा और राज्यसभा में लगातार हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बन गई है. अब बिल पर कल 28 जुलाई को चर्चा होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. ओडिशा में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल बंद; हाई अलर्ट पर सरकार
आईएमडी ने ओडिशा के सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इस बीच, जगतसिंहपुर, सोनपुर, मयूरभंज और केंद्रपाड़ा जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. कोलकाता हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार, आरोपियों को घटनास्थल तक नंगे पैर ले गयी पुलिस
NEET 2026 प्रश्नपत्र लीक के विरोध में और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोलकाता निकले मार्च के दौरान हिंसा मामले में कोलकाता पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को अपराध के घटनाक्रम को दोहराने के लिए नंगे पैर घटनास्थल पर ले जाया गया. हमले के विरोध में पत्रकारों ने कोलकाता में विरोध मार्च निकाला. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. करूर भगदड़ मामला: मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार का फैसला बदला, पीड़ितों को नौकरी देने का आदेश रद्द
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने के आदेश को रद्द कर दिया है. तमिलनाडु की विजय सरकार ने पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी. कोर्ट ने इस फैसले को संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन बताया. कहा, अनुकंपा के आधार पर इस तरह नौकरियां देने से गलत नजीर बनेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. पटना पहुंची नेहा बोरा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, बोलीं- 29 जुलाई तक रिहा करो नहीं तो 30 को होगा आंदोलन, देखिए VIDEO
आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों और जनप्रतिनिधियों से बेऊर केंद्रीय कारा में मुलाकात की. उन्होंने जेल में बंद नेताओं का हालचाल जाना और 29 जुलाई तक रिहाई की मांग की. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT में फॉरेंसिक ऑडिटर शामिल करने का आदेश, मांगी स्टेटस रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच में अहम निर्देश दिए हैं. विशेष जांच दल (SIT) में अब एक फॉरेंसिक ऑडिटर को शामिल किया जाएगा. कोर्ट ने SIT से अब तक की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. साइकिल रिपेयरिंग करने वाला मानव तस्कर! एनआईए ने दुर्गापुर से गुलाम जमां को किया गिरफ्तार
एनआईए ने दुर्गापुर से गुलाम जमां को गिरफ्तार किया है. उस पर मानव तस्करी करने का आरोप है. आरोप है कि वह फर्जी पासपोर्ट के जरिये लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर पश्चिम एशियाई देशों में भेजा करता था. जांच एजेंसी को संदेह है कि वह संगठित गिरोह का सदस्य है.पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. जांच में जुटी सीआइडी, किसकी सह पर काम कर रहे थे परीक्षा उप नियंत्रक और अभय
जेपीएससी परीक्षा की जांच में सीआइडी को रोज नये तथ्य मिल रहे हैं. एसआइटी परीक्षा उप नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता और मास्टरमाइंड अभय तिवारी से रिमांड पर पूछताछ कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि वे किसकी सह पर यह काम कर रहे थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. क्या JSSC द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा होगी रद्द? MPW संघ ने किया दावा, जानें उनकी डिमांड
झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने अपनी सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर सोमवार को झारखंड मंत्रालय का घेराव किया. इस प्रदर्शन के बाद JSSC द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के रद्द होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किग्रा वजन उठाकर जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है. यह भारत का पांचवां पदक है, जिसमें ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किग्रा वजन उठाया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. CWG 2026: बिंदियारानी देवी ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज, वेटलिफ्टिंग में फिर चमका तिरंगा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 58 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. 199 किलोग्राम के कुल वजन के साथ, उन्होंने भारत के लिए छठा पदक पक्का किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. PoJK में फिर भड़का जनआक्रोश! रावलाकोट से मुजफ्फराबाद कूच, चुनाव के बीच हिंसा और धांधली के आरोपों से पाक घिरा
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में सरकार के खिलाफ जनआक्रोश अपने चरम पर है. रावलाकोट में हजारों लोग मुजफ्फराबाद की ओर मार्च कर रहे हैं. बातचीत विफल होने और चुनावी प्रक्रिया पर पड़ रहे असर के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. मिडिल ईस्ट फिर बारूद के ढेर पर! सऊदी के तेल ठिकानों पर हूती का हमला, US-ईरान की जंग थमी
यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है. इस हमले से तेल सप्लाई पर खतरा बढ़ गया है और यह होर्मुज का विकल्प माने जाने वाले पाइपलाइन पर भी हुआ है. US-ईरान के बीच तनाव में कमी के बावजूद, समुद्री रास्तों पर तनाव बना हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. 2024 का कानून...2026 में संशोधन, पेपर लीक पर क्या है सरकार का नया एक्शन प्लान
NEET विवाद और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के बाद केंद्र सरकार एंटी पेपर लीक कानून को और सख्त बनाने जा रही है. जानिए नए संशोधन विधेयक में फास्ट ट्रैक कोर्ट, तय समय में जांच, सख्त सजा और पुराने कानून में क्या-क्या बदलने वाला है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
