27 जून की टॉप 20 खबरें: केतन हत्याकांड में नए खुलासे, राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, आयरलैंड से हारा भारत

27 June Top 20 News: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के दौरान नए डिजिटल सबूत सामने आए हैं, जहां सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच 2,004 कॉल और 238 घंटे की बातचीत का खुलासा हुआ है. वहीं, राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच एजेंसियों ने 79 लाख रुपये बरामद किए हैं. उधर, क्रिकेट में भारत को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया को पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. आयरलैंड ने रचा इतिहास, T20I में पहली बार भारत को दी करारी शिकस्त

183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. इस जीत के साथ आयरलैंड ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भारत को हराकर इतिहास रच दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाना पड़ा भारी! भारत की हार के बाद फैंस ने टीम मैनेजमेंट को घेरा

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर फैंस पहले से नाराज थे. भारत की 34 रन की हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट को जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है. कई प्रशंसकों का मानना है कि शानदार फॉर्म में चल रहे 15 वर्षीय बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. 2,004 कॉल, डिलीट चैट और 238 घंटे की बातचीत… केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में डिजिटल सबूत लगातार नए राज खोल रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने हत्या से पहले और बाद में मोबाइल से चैट डिलीट कर दी थी. दोनों के बीच 2,004 कॉल और 238 घंटे हुई थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. पुलिस पूछताछ में टूटी सिया, कहा- विग पहनता था केतन इसलिए कर दी हत्या, फोन ने भी खोले कई राज

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नया खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी सिया गोयल ने दावा किया कि केतन विग पहनता था, इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी. सिया ने यह भी कहा कि परिवार की नाराजगी के डर से उसने शादी से इनकार नहीं किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है. कोर्ट ने सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जांच एजेंसियों के अनुसार मामले में SBI के कई कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जिनकी गहन जांच की जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया, दान में हुई गड़बड़ी की नैतिक जिम्मेदारी ली

Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर के दान में गबन के आरोपों के बाद से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है. सरकार विपक्ष के निशाने पर है, हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से यह कहा है कि वे इस मामले का राजनीतिक लाभ ना उठाएं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. बिहार में 1 रुपये क्यों दी गई 15 एकड़ जमीन? सरकार का मेगा प्लान जानिए

Bihar Development Project: बिहार सरकार ने मुंगेर के तारापुर में 15 एकड़ जमीन ईशा फाउंडेशन को मात्र 1 रुपये के टोकन मूल्य पर लीज पर दी है. इस जमीन पर धार्मिक, सांस्कृतिक और आधुनिक पर्यटन केंद्र बनेगा, जिससे सुल्तानगंज-देवघर कांवर यात्रा मार्ग के श्रद्धालुओं को लाभ होगा और स्थानीय रोजगार बढ़ेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. भाजपा का 45 साल पुराना किला ढहाने उतरेंगे प्रशांत किशोर? बांकीपुर उपचुनाव पर दिए बड़े संकेत

Bankipur By Election: प्रशांत किशोर पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से खुद उपचुनाव लड़ सकते हैं. बीजेपी का 45 साल पुराना किला तोड़ने के लिए पीके ने खुद मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं. नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. 20 साल बाद 10 सर्कुलर रोड से विदा हो रहा लालू परिवार, अब 39 हार्डिंग रोड का बंगला बनेगा राजद का नया सेंटर

Rabri Devi: बिहार की सियासत का केंद्र रहा पटना का 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला अब लालू परिवार खाली कर रहा है. भवन निर्माण विभाग के चार नोटिस के बाद शुक्रवार से सीसीटीवी और सामान हटाने का काम शुरू हो गया. राबड़ी देवी अब 39 हार्डिंग रोड के नए बंगले में शिफ्ट होंगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

UCC in Bengal : विधानसभा और राज्य प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सरकार का मानना है कि अलग-अलग समुदायों के व्यक्तिगत कानूनों के स्थान पर एक समान नागरिक कानून लागू होने से न्यायिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी. इसके साथ ही महिलाओं को समान अधिकार प्रदान करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी से शादी की तैयारी में थी महिला, ATS ने किया गिरफ्तार

Honey trap News:हनी ट्रैप मामले में एटीएस की टीम( एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ) जयपुर की एक महिला बबीता धाकड़ को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संदिग्ध होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एटीएस का दावा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद महिला सोशल मीडिया के जरिए आतंकियों के संपर्क में आई थी और वह अबू उबैदा नाम के शख्स से शादी के बहकावे में आकार देश गोपनीय जानकारी साझा कर रही थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी महिला नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जाने योजना बना रहा थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

Ranchi News: रांची में 177 करोड़ रुपये की लागत से पहला सिक्स लेन स्मार्ट रोड बनने जा रहा है, जो विवेकानंद स्कूल मोड़ से नयासराय आरओबी तक फैलेगा. इसमें साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, सर्विस रोड और सोलर लाइटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे शहर का यातायात और शहरी विकास बेहतर होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. दुबई से आया ‘डेथ कॉल’, प्रिंस खान के नाम पर कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Ranchi: धनबाद के एक कारोबारी को दुबई से कथित ‘डेथ कॉल’ आने का मामला सामने आया है. कॉल करने वाले ने गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. वेनेजुएला भूकंप त्रासदी पर भारत का ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, मरून कैप जवानों के साथ भेजी 35 टन राहत सामग्री

India Operation Amistad Venezuela: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू किया है. वायुसेना के C-17 विमानों से 35 टन राहत सामग्री भेजी गई. इसे लेकर 41 सदस्यीय भारतीय सेना के जवान हिंडन एयरबेस से रवाना हुए. इसमें मेडिकल टीम, BHISHM क्यूब्स भी शामिल हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. 94 साल की दादी ने छोड़ी अमेरिका की नागरिकता, अंतिम समय गांव में बिताने के लिए लौटी भारत

US Citizenship: आंध्र प्रदेश के बापटला जिले की 94 वर्षीय कोंड्रगुंटा महालक्ष्मम्मा ने अमेरिकी नागरिकता छोड़कर फिर से भारतीय नागरिकता हासिल की. उनका सपना है कि जीवन का अंतिम समय अपनी मातृभूमि में बिताएं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. मंडप से सीधे एग्जाम सेंटर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, एक साथ क्रैक किया BPSC

BPSC Success Story: कोमल और उनके पति ने शादी के तुरंत बाद BPSC परीक्षा दी थी और अब उनका सेलेक्शन हो गया है. पति पत्नी ने साथ में तैयारी की और परीक्षा पास की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. 12 साल की उम्र में मां को खोया, 3 बार मिली असफलता… फिर भी नहीं टूटी हिम्मत, अब SDM बनी बिहार की बेटी की कहानी

Success Story: सिर्फ 12 साल की उम्र में मां का साया सिर से उठ गया, लेकिन मां का देखा हुआ सपना बेटी ने नहीं टूटने दिया. 70वीं बीपीएससी में 272वीं रैंक हासिल करने वाली अंकिता कुमारी अब एसडीएम बनेंगी. लगातार तीन असफलताओं के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार सफलता हासिल कर मां का अधूरा सपना पूरा कर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Hero Passion Plus खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी Disc Brake की बेहतर सेफ्टी

Hero ने अपनी Passion Plus को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट किया है. अब इसमें आगे डिस्क ब्रेक मिलने से बाइक पहले से ज्यादा सेफ और बेहतर कंट्रोल वाली हो गई है. साथ ही डिजिटल मीटर, USB चार्जिंग और नए फीचर्स इसे डेली यूज के लिए काफी काम का बनाते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Welcome to the Jungle: 22 साल बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह आज भी नहीं बदले

Welcome to the Jungle: रवीना टंडन ने 22 साल बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ काम करने पर बात की. एक्ट्रेस ने अक्षय की जमकर तारीफ करते हुए उनकी मेहनत और डेडिकेशन की सराहना की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. ‘मैं उससे दूर नहीं रह सकती’, इस वजह से चारु असोपा ने ठुकरा दिया Bigg Boss 20 का ऑफर

Bigg Boss 20: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ का ऑफर ठुकरा दिया है. जानें उन्होंने क्यों लिया यह बड़ा फैसला. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >