26 जून की टॉप 20 खबरें: वेनेजुएला में भूकंप का तांड़व, पासपोर्ट बनाना हुआ महंगा, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर एक्शन

26 June Top 20 News: वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं. वहीं केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसके बाद 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा. उधर, अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावा चोरी के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. वेनेजुएला में भूकंप का कहर, अब तक 164 लोगों की मौत 971 घायल; राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने किया कंफर्म

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो ताकतवर भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है. इस आपदा में अब तक 164 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 971 लोग घायल हुए हैं. कई इमारतें ढह गई हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. वेनेजुएला में 10 हजार से 1 लाख तक मौत की आशंका, 39 सेकंड में दो भूकंप से मची तबाही; सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें

Venezuela Earthquake Videos: वेनेजुएला में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई. यूएसजीएस ने 10 हजार से 1 लाख तक मौतों की आशंका जताई है. काराकस में इमारतें गिरीं और लोग दहशत में बाहर निकल आए. वहीं कुछ जगह सड़कें फट गईं और इमारतों में दरारें आईं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पुरानी स्थिति में बहाल

Commercial LPG: देश के औद्योगिक और वाणिज्यिक (Commercial) एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी (गैर-घरेलू पैक एलपीजी) की आपूर्ति पर लगीं सभी सेक्टोरल पाबंदियों को पूरी तरह हटा दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. पासपोर्ट बनाना हुआ महंगा: एक जुलाई से नए रेट लागू, तत्काल सेवा के लिए देने होंगे 6,000 रुपये

Passport Fee Hike 2026: विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों को झटका लग सकता है. केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने और इसके रिन्यू की फीस बढ़ा दी है. 1 जुलाई 2026 से नए शुल्क लागू हो जाएंगे. अब सामान्य पासपोर्ट से लेकर तत्काल पासपोर्ट तक के लिए पहले से काफी ज्यादा रकम चुकानी होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. नागरिकता साबित करने के लिए पासपोर्ट काफी नहीं, विदेश मंत्रालय ने समझाया नियम

Passport Travel Document : विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पासपोर्ट मुख्य रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का निर्णायक प्रमाण. साथ ही, सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं के विस्तार और ई-पासपोर्ट रोलआउट जैसी महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. पासपोर्ट विवाद: विपक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, पूछा- आखिर भारतीय होने का प्रमाण क्या है?

Ministry of External Affairs:विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट को अंतिम नागरिकता प्रमाण न मानने वाले बयान पर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस, AIMIM और NCP (शरद पवार) ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेजों पर सवाल पूछा है. विपक्ष ने सरकार के इस बयान को जनता में भ्रम फैलाने वाला बताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. राम मंदिर दान-चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Ram Mandir Donations Case: राम मंदिर में दान की रकम के गबन से जुड़े आरोपों को लेकर 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. इससे दो दिन पहले मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. 2,000 फोन कॉल्स, कैफे में मुलाकात और किले की साजिश… केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के व्यवसायी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच 2,000 से अधिक फोन कॉल्स हुईं. जांच में यह भी दावा किया गया है कि हत्या की साजिश लोहागढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. शुभेंदु की तारीफ के बाद मीडिया पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- चटपटी खबरें बनाने से बचें पत्रकार

Mahua Moitra Clarification: बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी की तारीफ से मचे सियासी बवाल पर टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा ने सफाई दी है. कहा है कि उनके बयान के सिर्फ ‘चटपटे हिस्से’ काटकर भ्रम फैलाया गया. महुआ ने कहा कि वह ममता बनर्जी के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. अभिषेक बनर्जी से सीआईडी ने मांगा आवाज का नमूना, हाईकोर्ट पहुंचे ममता बनर्जी के भाईपो

Abhishek Banerjee News: बंगाल चुनाव के दौरान डीजे वाले बयान मामले की जांच कर रही सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी का वॉयस सैंपल मांगा, तो टीएमसी नेता हाईकोर्ट पहुंच गये. जानें टीएमसी नेता के वकील ने हाईकोर्ट में क्या दलील दी. क्या है पूरा मामला? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार बोले CM सम्राट चौधरी, कहा- जो गलत होगा उस पर होगी कार्रवाई

Samrat Choudhary On Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में 8 दिन बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आयोग बनाया है और जांच में जो भी गलत पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. बिहार में सिर्फ 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, जानिए सरकार का मेगा प्लान

Bihar Sugar Mill Incentive Policy: बिहार सरकार ने नई ‘बिहार गन्ना उद्योग प्रोत्साहन नीति-2026’ को मंजूरी दे दी है. इसके तहत राज्य में 25 नई चीनी मिलें खोलने और बंद पड़ी मिलों को दोबारा शुरू करने का लक्ष्य है. निवेशकों को लुभाने के लिए 1 रुपये में जमीन, टैक्स छूट और 100 करोड़ तक का अनुदान दिया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. युवाओं का भविष्य खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, नशा तस्करों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Ranchi: रांची में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नशा मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया. सरकार ने नशा तस्करों की सूचना देने वालों को पुरस्कार देने और स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी बढ़ाने की घोषणा की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो पर सियासत तेज, राघव चड्ढा ने FIR और इस्तीफे की मांग की

Raghav Chadha:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वायरल वीडियो को लेकर पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है. भाजपा नेता राघव चड्ढा ने उन पर FIR दर्ज और इस्तीफे की मांग करते हुए फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया है. इस मामले पर गुरुग्राम पुलिस की जांच जारी है, जबकि सीएम मान ने आरोपों को साजिश और वीडियो को फर्जी बताया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग… सिर्फ ₹9,999 में देसी कंपनी लेकर आई नया फोन

Lava ने भारतीय बजट स्मार्टफोन बाजार में अपना नया फोन Lava Smart 4 Plus पेश किया है. इसमें बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और डेली यूज के लिए जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. NHAI का नया प्रयोग, टोल बैरियर हटाकर शुरू की डिजिटल वसूली, कैमरा और सेंसर करेंगे पूरा काम

घरौंडा टोल प्लाजा पर नयी मल्टी लेन फ्री फ्लो तकनीक लागू हो गई है. वाहन बिना रुके टोल पार करेंगे और शुल्क सीधे फास्टैग खाते से कट जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. किसान की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी, बैक टू बैक BPSC क्रैक, समस्तीपुर की स्मृति LEO के बाद बनीं SDM

BPSC Success Story Smriti Bhardwaj: BPSC की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं का सपना होता है कि एक दिन उनका नाम भी रिजल्ट की मेरिट लिस्ट में चमके. समस्तीपुर की स्मृति भारद्वाज ने यह सपना सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि लगातार दो बार पूरा करके दिखाया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. पिता का साया नहीं था, मां का भरोसा था, 22 लाख की नौकरी छोड़ बेटे ने बनकर दिखाया SDM

Success Story: 22 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर शुभम कुमार ने अपने सपने को चुना. पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं. मां ने हर कदम पर उनका साथ दिया. कड़ी मेहनत का नतीजा रहा कि उन्होंने BPSC 70वीं परीक्षा में 88वीं रैंक हासिल कर SDM बनने का सपना पूरा कर लिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. काम मिलना बंद हो गया था, भाई को भी नहीं मिली नौकरी… रिया चक्रवर्ती ने बयां किया दर्द

Rhea Chakraborty On Not Getting Work: रिया चक्रवर्ती ने उस वक्त का जिक्र किया, जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था. वहीं उनके भाई शोविक को कोई नौकरी नहीं दे रहा था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. 8 साल बाद भी बरकरार है ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का क्रेज, यूट्यूब पर पार किया 650 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

Sapna Choudhary Superhit Song: सपना चौधरी का सुपरहिट गाना ‘तेरी अखियां का यों काजल’ आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. 8 साल बाद भी इस गाने का क्रेज कम नहीं हुआ है और इसने यूट्यूब पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >