24 मई की टॉप 20 खबरें: फालता का रिजल्ट आज, पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता, देशभर में लू का कहर

24 May Top 20 News: पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा का रिजल्ट आज आने वाला है. टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर के मैदान छोड़ने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता मिला है. देशभर में लू का कहर जारी है. तेलंगाना में 16 लोगों की मौत हो गई है. चीन के कोयला खदान में भीषण विस्फोट हुआ है, जिसमें 90 लोगों की मौत हो गई है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. फालता विधानसभा सीट पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, दोपहर तक आयेगा रिजल्ट

फालता विधानसभा सीट पर सुबह आठ बजे से शुरू मतगणना शुरू होगी. पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी. दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता, मार्को रूबियो ने सौंपा ट्रंप का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता मिला है. भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. US विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अमेरिका फर्स्ट वीजा की घोषणा की, भारत को क्या होगा फायदा?

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शनिवार को अमेरिका फर्स्ट वीजा की घोषणा की. इस घोषणा से भारतीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण फायदे होने की उम्मीद है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष नियुक्त

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को इस सदन की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. 10 साल की बच्ची की हत्या को तमिलनाडु के सीएम विजय ने बताया भयावह, जांच के आदेश दिए

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक 10 साल की बच्ची का शव एक तालाब से बरामद किया गया है. बच्ची का शव बरामद होने से जहां स्थानीय लोग आंदोलन कर रहे हैं, वहीं विपक्ष विजय की नई सरकार पर हमला कर रहा है और उन्हें कठघरे में खड़ा कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. फर्जी पैन कार्ड: कोर्ट ने आजम खान की सजा बढ़ाकर 10 वर्ष की, बेटे अब्दुल्ला आजम की सजा बरकरार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की एक अदालत ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान के दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में सजा सात वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष कर दी. जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की सात साल की सजा को बरकरार रखा गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. तेलंगाना में लू का कहर: 16 लोगों की मौत, झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है. कई राज्य लू की चपेट में हैं. तेलंगाना में लू की वजह से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. गुरिंदरवीर सिंह बने भारत के सबसे तेज धावक, अनिमेष से छीना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

गुरिंदरवीर सिंह ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए पुरुषों की 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. इंडियन आर्मी की मेजर अभिलाषा बराक को मिला यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड 2025, लेबनान में किया था ये काम

भारतीय सेना की मेजर अभिलाषा बराक को 2025 यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वह भारतीय सेना की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. ईरान ने ट्रंप को किया ट्रोल: हमशक्ल भैंसे का वीडियो शेयर कर लिखा- ‘पुअर थिंग’

अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है. एक भैंसे का वीडियो शेयर कर ईरान ने कहा- डोनाल्ड ट्रंप से तुलना होने पर बांग्लादेशी भैंसा परेशान. तो आइये बताते हैं माजरा क्या है? पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. चीन के कोयला खदान में भीषण विस्फोट, अब तक 90 की मौत, जिनपिंग ने दोषियों पर कार्रवाई करने का दिया आदेश

चीन के शांक्सी प्रांत में कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में कम से कम 90 मजदूरों की मौत हो गई. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जांच और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल हुआ 6 रुपये सस्ता

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए गए हैं. सरकार ने दोनों फ्यूल की कीमतों में 6-6 रुपये की कटौती की है. इससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी और खर्च का बोझ कुछ कम होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा के जनाजे में ‘धुरंधर’ का खौफ, AK-47 की फौज के साथ पहुंचे कई आतंकी

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पीओके में गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसके जनाजे में हिजबुल मुजाहिदीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन, अल-बद्र चीफ बख्त जमीन खान और ISI से जुड़े अधिकारी नजर आए, जो भारी सुरक्षा के बीच हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. डोनाल्ड ट्रंप ने ‘टीवी होस्ट को डस्टबिन में फेंका’, खुद शेयर किया AI वीडियो; आखिरी एपिसोड के बाद मचा बवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया है. इसमें टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट को डस्टबिन में फेंकते और डांस करते दिखे. यह वीडियो टीवी होस्ट के The Late Show with Stephen Colbert के आखिरी एपिसोड के जारी किया गया, जो रिकॉर्ड व्यूअरशिप के साथ खत्म हुआ. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. लातेहार में 5 लाख का इनामी जेजेएमपी उग्रवादी गिरफ्तार, चार जिलों में दर्ज हैं 24 मामले

लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के पांच लाख के इनामी सबजोनल कमांडर शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा सिंह को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर एरिया कमांडर सुकुल देव उरांव भी पकड़ा गया. शिवा पर लातेहार, चतरा, पलामू और रांची में कुल 24 मामले दर्ज हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. पश्चिम बंगाल में अब ईद पर एक दिन की छुट्टी, शुभेंदु सरकार की ओर से अधिसूचना जारी

पश्चिम बंगाल की नयी सरकार ने ईद की छुट्टी में कटौती की है. तृणमूल के सत्ता में आने के बाद बकरीद की छुट्टी दो दिनों की कर दी गयी थी. कई अन्य अवसरों पर भी अवकाश का प्रावधान किया गया था, जिससे सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों की सूची लंबी हो गई थी. अब सवाल यह उठता है कि क्या तृणमूल के समय जोड़ी गयी अन्य छुट्टियों के नियमों में भी कोई बदलाव होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. पटना में ₹1.50 करोड़ की डिजिटल डकैती, 1 साल से चल रहा था धंधा, सरगना सहित 2 गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड भी शामिल

पटना की साइबर थाना पुलिस ने रामकृष्णानगर के जकरियापुर में छापेमारी कर 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गैंग के सरगना संजय कुमार (नालंदा) और उसके साथी अभिषेक कुमार (नवादा) को गिरफ्तार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. 550 करोड़ से बने गोपालगंज के जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में आया 7 इंच का गैप, भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

गोपालगंज और बेतिया को जोड़ने वाले जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में दरार हो गया है. पुल के स्पैन में 5 से 7 इंच का गैप सामने आया है. इस वजह से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. अब आईआईटी और एनआईटी की टीम तकनीकी जांच करेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें .

19. दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

14 साल बाद अमेरिका का कोई विदेश मंत्री पहली बार कोलकाता पहुंचा है. ट्रंप प्रशासन के टफ मैन सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो 23 मई की सुबह कोलकाता में लैंड हुए. उन्हें रिसीव करने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर पहुंचे. हालांकि, दिल्ली और मुंबई से अपनी यात्रा शुरू न करके अमेरिकी विदेश मंत्री ने कोलकाता को क्यों चुना? पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. Bihar 10th Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. इसे biharboardonline.com पर चेक करें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >