20 मई की टॉप 20 खबरें: टेररिज्म पर पीएम मोदी का जीरो टॉलरेंस संदेश, 20 मई को देशभर में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

20 May Top 20 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे में आयोजित तीसरे भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आतंकवाद पर नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स का संदेश दिया. उन्होंने नॉर्डिक देशों के साथ तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा, ब्लू इकोनॉमी, रिसर्च और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया. वहीं, आज यानी 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे. अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन (AIOCD) ने 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- टेररिज्म पर जीरो टॉलरेंस, नो डबल स्टैंडर्ड्स

India Nordic Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे में आयोजित तीसरे भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद कहा कि भारत और नॉर्डिक देश प्राकृतिक साझेदार हैं. उन्होंने आतंकवाद पर नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स का संदेश दिया और तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा, ब्लू इकोनॉमी, रिसर्च और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. ग्रीन एनर्जी से लेकर ब्लू इकोनॉमी तक, पीएम मोदी ने नॉर्डिक नेताओं के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ अहम बैठकें कर ट्रेड, ग्रीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी और सतत विकास में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. 20 मई को देशभर में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, जानें क्या है कारण?

Medical Store Strike 20 May: 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, इसलिए जरूरी दवाएं पहले से ही खरीद लें. अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन (AIOCD) ने 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. दिल्ली-NCR की हवा फिर हुई जहरीली, GRAP 1 लागू

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से खराब हो गई है. जिसके बाद GRAP के पहले चरण को लागू कर दिया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. बंगाल उपचुनाव: बेबस पुष्पा यूं ही नहीं झुका, फाल्टा के मोर्चे पर अकेले खड़े थे जहांगीर

Jahangir Khan: दक्षिण 24 परगना के फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह फैसला अभिषेक बनर्जा या तृणमूल के उच्च नेतृत्व का है या नहीं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. आरजी कर मामला: डा संदीप घोष के खिलाफ चलेगा केस, ‌मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी मंजूरी

R G Kar Case: आरजी कर मामले में बंगाल सरकार की ओर से कार्रवाई तेज कर दी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है. उन्होंने कहा कि केस की जांच में देर हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. बिहार नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की तारीख तय, 26 से 31 मई तक मतदान

Bihar Nagar Nikay Election: बिहार सरकार ने सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की नई तारीख घोषित कर दी है. 26 से 31 मई के बीच गुप्त मतदान के जरिए समिति का गठन होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. बिहार में अंडरएज ड्राइविंग पर सख्त एक्शन, बच्चों के साथ माता-पिता भी जाएंगे जेल, जून से महाअभियान शुरू

Bihar: बिहार में जून से नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है. परिवहन विभाग ने सभी जिलों को स्कूल, कॉलेज, मॉल और बाजारों में विशेष जांच चलाने का आदेश दिया है. अंडरएज ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर 25 हजार जुर्माना और अभिभावकों को जेल तक हो सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स की टॉप-4 में एंट्री

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ राजस्थान ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. जेल से छूटने के बाद बनाया बाइक चोर गिरोह, चोरी की 12 बाइक के साथ 7 गिरफ्तार

Ranchi: रांची के नामकुम में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की 12 बाइक बरामद की गई हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में इस दिन आएंगे भारत, BRICS समिट में होंगे शामिल

BRICS Summit: सितंबर महीने में ब्रिक्स देशों का वार्षिक शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है. भारत चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है. इस सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत आने वाले हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. ट्रंप और नेतन्याहू को मारने वाले को मिलेगा अरबों का इनाम! ईरान कर रहा संसद में बिल लाने की तैयारी

Iran US Tensions: अमेरिका और इजराइल से बढ़ते तनाव के बीच ईरान संसद में एक ऐसा बिल लाने की तैयारी हो रही है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 4.60 अरब रुपये का इनाम देने का प्रस्ताव रखा गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. Redmi Note 14 Pro 5G पर भारी डिस्काउंट, ₹30,999 वाला फोन अब सिर्फ ₹22,499 में

Croma पर Redmi Note 14 Pro 5G पर 8,500 रुपये की सीधी छूट मिल रही है. HDFC Bank ऑफर के साथ कीमत और कम हो सकती है. जानें फोन के फीचर्स, बैटरी, कैमरा और पूरी डील. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. Royal Enfield Bullet 650 जल्द होगी लॉन्च, 650cc इंजन और क्लासिक लुक से मचाएगी धमाल

Royal Enfield अपनी सबसे आइकॉनिक बाइक Bullet को अब 650cc ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है. नई Bullet 650 में क्लासिक डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स और लंबी राइड के लिए दमदार परफॉर्मेंस मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. जय प्रकाश यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, यहां करें रजिस्ट्रेशन

JPU Admission 2026: बिहार के जय प्रकाश यूनिवर्सिटी (JPU), छपरा ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए अंडरग्रेजुएट यानी UG एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यूनिवर्सिटी की तरफ से BA, BSc और BCom कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. NEET UG री-एग्जाम ने छीना AIR 1 का ताज, टॉपर्स लिस्ट से बाहर हुए थे 50 छात्र

NEET UG Re Exam 2024: नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक और री-एग्जाम को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच पिछले साल का NEET UG 2024 विवाद भी फिर चर्चा में आ गया है, जब री-एग्जाम और कोर्ट के फैसलों ने टॉपर्स लिस्ट पूरी तरह बदल दी थी. उस समय शुरुआती रिजल्ट में AIR 1 पाने वाले कई छात्र बाद में रिवाइज्ड रिजल्ट आने के बाद टॉप रैंक की लिस्ट से बाहर हो गए थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. भारतीय रेलवे का मेगा प्लान: कटरा, चेन्नई और हावड़ा-दिल्ली रूट के लिए ₹2,193 करोड़ के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Indian Railways : भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला! कटरा रूट की सुरक्षा, हावड़ा-दिल्ली रूट का विस्तार और चेन्नई सबअर्बन नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए ₹2,193 करोड़ के 3 मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. तेल की बढ़ती कीमतों से बिगड़ सकता है बजट, CRISIL ने व्यापार घाटे पर दी बड़ी चेतावनी

Crisil Report : तेल के खेल में फंसा भारत! क्रिसिल की ‘ऑयल्स नॉट वेल’ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा. महंगा कच्चा तेल और घटता एक्सपोर्ट देश के व्यापार घाटे को फिर खतरनाक मोड़ पर ले आया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Vibe Movie: 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी प्रीति जिंटा, फिल्म ‘वाइब’ में पहली बार कुणाल खेमू संग आएंगी नजर

Vibe Movie: प्रीति जिंटा लंबे समय बाद फिल्म ‘वाइब’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में वह पहली बार कुणाल खेमू के साथ नजर आएंगी. जानिए फिल्म की कहानी और रिलीज डेट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Inder Kaur Death: शादी से इनकार के बाद गायब हुईं पंजाबी सिंगर इंदर कौर, 6 दिन बाद नहर में मिली लाश

Inder Kaur Death: पंजाब की मशहूर सिंगर इंदर कौर की लाश लुधियाना की एक नहर से मिली है. आरोप है कि शादी से मना करने पर कनाडा से आए एक शख्स ने उनका मर्डर कर दिया. जानिए पूरा मामला. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >