19 January Top 20 News: पटना हॉस्टल कांड से डर का माहौल, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, एक क्लिक में पढ़ें आज की टॉप 20 खबरें

19 January Top 20 News: पटना हॉस्टल कांड से डर का माहौल, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, एक क्लिक में पढ़ें आज की टॉप 20 खबरें

19 January Top 20 News: पटना हॉस्टल कांड के बाद NEET की तैयारी कर रही छात्राओं में डर का माहौल है. घटना के बाद हॉस्टल खाली करा दिया गया था. छात्राओं का कहना है, वे लोग कभी किसी गर्ल्स हॉस्टल में रहना नहीं चाहेंगी. इधर देश भर में ठंड का कहर जारी है. तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में नया मोड़, हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं बोलीं- डर का माहौल है…

पटना NEET छात्रा मौत मामले में अब हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की आवाज सामने आई है. हॉस्टल सीज होने से सामान अंदर बंद है, पढ़ाई ठप है और डर के माहौल में छात्राएं अब गर्ल्स हॉस्टल में रहने से इनकार कर रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. पटना हॉस्टल कांड: कौन है शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक मनीष? 5 साल पहले आया पटना, चपरासी से बना करोड़ों का मालिक

NEET छात्रा मौत मामले में गिरफ्तार किए गए गर्ल्स हॉस्टल का मालिक मनीष कौन है? उसका पिछला रिकॉर्ड क्या है और वह इतनी जल्दी करोड़ों का मालिक कैसे बन गया. इस खबर में पढ़िए पूरी जानकारी.

3. पटना हॉस्टल कांड: ‘CBI ने टेक अप कर लिया है…’, NEET छात्रा केस मामले पर मांझी बोले- गृह मंत्रालय से भी बात करूंगा

शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है. मांझी ने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत हुई तो भारत सरकार के गृह मंत्रालय तक बात रखूंगा. उन्होंने ये भी कह दिया कि मामले को CBI ने टेक अप कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. टिशू पेपर पर लिखा प्लेन में है बम, लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

बम की खबर मिलने के बाद दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में 8 बच्चों सहित 222 यात्री, दो पायलट और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. घर बनाने जा रहे हैं लोग, उनकी लाशें गिर रहीं हैं, तमिलनाडु में मुर्शिदाबाद के 3 प्रवासी मजदूरों की मौत पर बोले परिजन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के 3 श्रमिकों की तमिलनाडु में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मौत हो गयी. उनके शव पहुंचने से पहले परिजनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि मृतकों के परिजनों की मदद की जाये. रिश्तेदारों ने मृतकों के लिए किस तरह की मदद की मांग की है, जानने के लिए पढ़ें.

6. राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ और घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही TMC, 15 साल के ‘महाजंगल राज’ को खत्म करना चाहता है बंगाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 साल पहले पश्चिम बंगाल में बनी तृणमूल कांग्रेस सरकार को ‘क्रूर’ और ‘महाजंगल राज’ करार दिया. उन्होंने टीएमसी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया. पीएम ने कहा कि घुसपैठिये टीएमसी के वोट बैंक हैं और यह सरकार उनको बचाने की कोशिश कर रही है. पीएम ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए वंदे मातरम् को मंत्र बनाना होगा और यहां के लोगों को भाजपा की डबल इंजन सरकार बनानी होगी. पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

7. Pakistan News: 16 घंटे बाद भी नहीं बुझी कराची के मॉल में लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत, राहत-बचाव जारी

शनिवार देर रात पाकिस्तान के कराची स्थित गुल मॉल में लगी आग 16 घंटे बाद अब भी धधक रही है. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, 20 से ज्यादा झुलस गए हैं. राहत और बचाव जारी है, लेकिन मॉल के अंदर फैले धुएं और हीट के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच होगी World Economic Forum की बैठक, दावोस की देखें खूबसूरती

स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सलाना मीटिंग 19-23 जनवरी तक होने वाली है. दावोस बेहद खूबसूरत शहर है, जो ऊंची-ऊंची चोटियों से घिरा है. जो पूरी तरह से बर्फ से ढंका है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. 81 साल के नेता ने लगातार 5वीं बार जीता राष्ट्रपति चुनाव, 72% वोट मिले, विरोधी के घर घुसी सेना, जान बचाकर भागे

युगांडा के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर योवेरी मुसेवेनी जीते हैं. उन्होंने विपक्षी नेता बॉबी वाइन को बड़े मार्जिन से हराया. यह उनकी लगातार 5वीं जीत है. मुसेवेनी की जीत के बाद विपक्षी नेता बोबी वाइन जान बचाकर भागे, क्योंकि उनके घर सेना का छापा पड़ा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. Fog And Cold Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पंजाब हरियाणा में कंपकंपी, घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब-हरियाणा समेत कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे है. झारखंड में भी भीषण ठंड पड़ रही है. रविवार को गुमला में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कश्मीर में अगले सप्ताह दो-दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं. इसके कारण अगले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने काजीरंगा में 34.45 किलोमीटर लंबे वाइल्डलाइफ-फ्रेंडली कॉरिडोर का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी के तहत विकास के लिए एक नया विजन भी शेयर किया. इसमें असम को उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जोड़ने वाली बेहतर रेल कनेक्टिविटी शामिल है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, इंदौर वनडे 41 रन से जीता, भारत में पहली बार सीरीज अपने नाम की

विराट कोहली की 124 रनों की पारी के बावजूद भारत, न्यूजीलैंड से हार गया. तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हरा दिया और सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. न्यूजीलैंड के 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर ऑल आउट हो गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. Video: Live Match में दिखा विराट का अलग अंदाज, पहले बजाई ताली फिर दिया धक्का, डेरिल मिचेल भी नहीं रोक पाए हंसी

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया. इस मैच में कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए और एक सेंचुरी लगा दी. लेकिन मैच के दौरान क्रिकेट से ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब मिचेल आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. IAS सोनालिका का स्मार्ट स्टडी प्लान, पहले प्रयास में ही UPSC क्रैक

UPSC की परीक्षा का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों की हालत टाइट हो जाती है. लाखों बच्चे सालों तैयारी करते हैं, तब जाकर कहीं सफलता मिलती है. लेकिन IAS Sonalika Jiwani ने वो कर दिखाया, जो बहुत कम लोग कर पाते हैं पहली ही बार में UPSC पास और सीधे IAS सर्विस. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत 30 से ज्यादा घायल

झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक बस के पलटने से 6 की मौत हो गई है. पढ़ें पूरी खबर.

16. Dhurandhar 2: ‘अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी’, धुरंधर 2 को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा स्टेटमेंट दिया है. साथ ही उन्होंने पहले पार्ट की तारीफ करते हुए कहा कि अब सभी किरदार सुपरस्टार बन चुके हैं. उन्होंने और क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. Rajkummar Rao and Patralekhaa Baby Name: नन्हे हाथ थामे राजकुमार राव-पत्रलेखा ने दिखाई बेबी की पहली झलक, खूबसूरत नाम भी किया रिवील

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी गर्ल की पहली झलक शेयर करते हुए बेटी के नाम का खुलासा किया. आइए आपको पूरी डिटेल देते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. 85,700 रुपये में कैसे मिलेगा iPhone 17 Pro? Amazon Republic Day Sale में देखें बेस्ट ऑफर्स

Amazon Republic Day Sale में iPhone 17 Pro और Air पर भारी छूट. जानें कैसे मिलेगी ₹85,700 और ₹91,000 में डील. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व

माघ मास की गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है. सोमवार को कलश स्थापना के साथ माता रानी की दस महाविद्याओं की पूजा की जाएगी. माघ गुप्त नवरात्रि में साधक साधना, मंत्र-जप और आत्मिक शुद्धि के उद्देश्य से पूजा-अर्चना करते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. अंश-अंशिका की तलाश में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 और बच्चे बरामद, 13 गिरफ्तार

गायब अंश और अंशिका के अपहरण मामले में गिरफ्तार नभ खरवार और सोनी कुमारी से कड़ी पूछताछ के बाद झारखंड पुलिस ने 12 और अगवा बच्चों की बरामद कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >