1. IND vs PAK: कोलंबों में पस्त हुआ पाकिस्तान, बल्लेबाजी में दिखा ईशान का जलवा
India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन से जीत दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की शानदार 77 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 175 रन बनाए. जवाब में 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. IND vs PAK: ईशान किशन ने पाकिस्तानी स्पिनरों की उड़ाई धज्जियां, 40 गेंदों में 77 रन
IND vs PAK: भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान की स्पिन वाली रणनीति को ध्वस्त करते हुए 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली और मैच का रुख पलट दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. IND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्तान ने किया सरेंडर, सूर्या सेना की जीत के पांच कारण
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान ने भारत के सामने सरेंडर कर दिया. 61 रनों की धमाकेदार जीत के साथ भारत की सुपर 8 में एंट्री हो चुकी है. जबकि पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट में आगे की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. न तो हैंडशेक और न ही कुछ बात, सूर्या ने पाक कप्तान आगा को फिर किया इग्नोर
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया, लेकिन एक बार फिर से हैंडशेक विवाद मैदान पर नजर आया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिर से पाक कप्तान सलमान आगा को इग्नोर किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. ‘हमें हर समय तैयार रहना होगा…’ पाकिस्तान से खतरे को लेकर बोले पीएम मोदी
PM Modi: केंद्र सरकार ने इस साल देश का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट पेश किया है. बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है. सरकार का कहना है कि रक्षा बजट में की गई यह बढ़ोतरी सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण करना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. ट्रेड डील पर आक्रामक हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी से पूछे 5 तीखे सवाल
Rahul Gandhi On Trade Deal: भारत-यूएस ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं. राहुल ने एक्स पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ताजा हमला किया है. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने पीएम से पांच सवाल भी पूछे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. AI इम्पैक्ट समिट: दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 333 कैमरे, एंटी ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस गन तैनात
AI Impact Summit: भारत कृत्रिम मेधा (AI) पर आधारित एक उच्च-स्तरीय वैश्विक शिखर सम्मेलन एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करने जा रहा है. यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होगा. जहां नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज और टेक्नोलॉजी इनोवेटर शामिल होंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. आज पीएम पद की शपथ ले सकते हैं तारिक रहमान, नई कैबिनेट भी संभालेगी कार्यभार
Tarique Rahman: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हुए पहले चुनाव में तारिक रहमान की BNP ने गाड़े झंडे, हासिल किया प्रचंड बहुमत. पीएम मोदी की बधाई पर पार्टी ने दिया खास जवाब, अब आज यानी सोमवार को हो सकता है ग्रैंड शपथ ग्रहण समारोह. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Bangladesh Swearing in Ceremony: बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे. उनके साथ भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद रहेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी औपचारिक आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष इस समारोह में शामिल हो रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा में होंगे 8 उपाध्यक्ष, 3 सेक्रेटरी समेत 28 पदाधिकारी, पूरी लिस्ट यहां देखें
West Bengal BJP Yuva Morcha: पश्चिम बंगाल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ इंद्रनील खान ने 28 सदस्यीय नयी टीम की घोषणा कर दी है. 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री समेत सोशल मीडिया, आईटी और मीडिया इन-चार्ज की पूरी लिस्ट यहां देखें. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. Bangladesh Election 2026 के बाद बॉर्डर पर बदला समीकरण? ‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर’ पर शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी
Bangladesh Election 2026 के बाद पश्चिम बंगाल की सीमा पर बढ़ी हलचल. सिलीगुड़ी कॉरिडोर को लेकर शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी, BSF बाड़बंदी और डबल इंजन सरकार पर बड़ा बयान. जानें पूरी रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. सांसद पप्पू यादव के दावों पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, बताया डकैती और हत्या का इतिहास
Pappu Yadav: जेल से रिहा होते ही पप्पू यादव ने अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया. इस पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने उन्हें कायर बता दिया. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव केवल नाटक कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. बिहार भूमि पोर्टल हुआ सुपरफास्ट, अब हेक्टेयर की जगह एकड़-डिसमिल में दिखेगी आपकी जमीन
Bihar Bhumi Portal: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस पूरा हो चुका है और सभी ऑनलाइन सेवाएं फिर शुरू हो गई हैं. कई जमाबंदी अभिलेखों में क्षेत्रफल को हेक्टेयर से एकड़ और डिसमिल में बदला गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. बंगाल चुनाव से पहले मुख्य सचिव को इलेक्शन कमीशन ने दिया अल्टीमेटम
West Bengal Chief Secretary को Election Commission का अल्टीमेटम, 17 फरवरी तक BLO के मानदेय और SIR नियमों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. चीफ सेक्रेटरी को चुनाव आयोग ने क्या-क्या निर्देश दिये हैं, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. रांची नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो खर्च करने में सबसे आगे, वार्ड पार्षदों में अलीशा ने सबको पछाड़ा
Jharkhand Muncipal Election 2026: रांची महापौर चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा सामने आया है. रोशनी खलखो ₹2.70 लाख के साथ सबसे ऊपर हैं. वहीं, कई प्रत्याशी खर्च का हिसाब देने में अनुपस्थित रहे, जिन पर कार्रवाई हो सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. धनबाद में दिखेगा आधी आबादी का दम, 55 वार्डों में 262 महिला प्रत्याशी ने गाड़ा खंब
Dhanbad Municipal Election: धनबाद नगर निकाय चुनाव में 55 वार्डों में 262 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं. धनबाद नगर निगम चुनाव में महिलाओं की भागीदारी मजबूत दिख रही है, हालांकि, कुछ वार्डों में महिला उम्मीदवार नहीं हैं. आरक्षित वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान
Smartphone Water Damage: फोन पानी में गिरते ही टेंशन होना लाजिमी है. उस पल समझ नहीं आता कि पहले क्या करें. लेकिन अगर समय रहते सही कदम उठा लिए जाएं, तो फोन को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है. आइए जानते हैं वो 5 जरूरी काम, जो वॉटर डैमेज को बढ़ने से रोक सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. BMW X3 30 xDrive कल होगी लॉन्च, जानें कैसा है इंजन, परफॉरमेंस और सेफ्टी फीचर्स
BMW 16 फरवरी 2026 को भारत में अपनी नई X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च करने जा रही है. इसमें 2.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 254.4bhp की ताकत और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. शीशे में खुद को देखकर थप्पड़ मारते हैं गोविंदा, करियर डाउन के बाद छलका दर्द
Govinda Downfall: गोविंदा ने हालिया इंटरव्यू में दावा किया है कि उनका करियर खत्म नहीं हुआ, बल्कि साजिश के तहत बर्बाद किया गया. 100 करोड़ की फिल्म ठुकराने से लेकर इंडस्ट्री में बदनाम करने तक की पूरी कहानी बतायी है. इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि वे शीशे में खुद को देखकर थप्पड़ भी मारते थे. जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी… पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग वीडियो को 60 करोड़ का ऑफर, कपल ने सीधा कहा ‘NO’
Rashmika Mandanna Marriage: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है. खबरें सामने आई हैं कि नेटफ्लिक्स ने शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 60 करोड़ का ऑफर दिया. इसको लेकर कपल ने क्या जवाब दिया है, उसको जानने के लिए पूरी खबर पढे़ं… पूरी खबर यहां पढ़ें.
