16 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: आज से संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र, आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, शांति वार्ता 2.0 की उम्मीद

16 April Top 20 News: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरान दौरे पर हैं. जबकि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ सऊदी अरब, कतर और तुर्कीये की यात्रा पर हैं. इस दौरे से शांति वार्ता 2.0 की उम्मीद बढ़ी है. वहीं, संसद के विस्तारित बजट सत्र का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. यह सत्र 18 अप्रैल तक चलेगा. इस सत्र में मुख्य रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संवैधानिक संशोधनों पर चर्चा की जाएगी. साल 2023 में पारित इस विधेयक को सरकार लागू करने के लिए तीन संशोधन विधेयक पेश करने वाली है. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति वार्ता 2.0 की उम्मीद तेज

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान तनाव कम करने की कोशिश में पाकिस्तान लगा है. इसी को लेकर सेना प्रमुख आसिम मुनीर बुधवार को ईरान पहुंचे. जबकि शहबाज सऊदी, कतर और तुर्कीये के दौरे पर हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का ट्रंप ने दिया संकेत, कहा- शी जिनपिंग खुशी से लगा लेंगे गले

US Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमेशा के लिए खुल जाएगा. इसके दुनिया के साथ-साथ चीन भी काफी खुश होगा. ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भरोसा दिया है कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई नहीं करेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. कैसे दिया जाए महिलाओं को आरक्षण, 16 से 18 तक संसद में चर्चा; समझिए क्यों उबल रहे दक्षिण के राज्य?

Women Reservation : समाज में महिलाओं की अहमियत और बढ़ाने और उन्हें शासन में भागीदार बनाने के उद्देश्य से सरकार ने 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद से पारित करवाया था. यह अधिनियम अबतक लागू नहीं हो पाया है. अब सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद में इसे लागू करवाने के तरीकों पर चर्चा करने वाली है, लेकिन विपक्षी पार्टियां यह आरोप लगा रही हैं कि परिसीमन गलत तरीके से होगा और इसका नुकसान दक्षिण भारत के राज्यों को होगा. एम के स्टालिन ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि वो आग से खेल रहे हैं और इसके गंभीर परिणाम होंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. INDIA ब्लॉक का ऐलान, महिला आरक्षण को समर्थन, परिसीमन का विरोध; BJD ने भी रखी शर्तें

Delimitation: कांग्रेस की अगुआई में INDIA ब्लॉक ने 16 अप्रैल से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को समर्थन करने का फैसला किया है. हालांकि विपक्षी पार्टियों ने परिसीमन के खिलाफ वोट करने का ऐलान कर दिया है. संसद सत्र से एक दिन पहले विपक्षी पार्टियों ने दिल्ली में बैठक की और इसपर फैसला किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. सम्राट चौधरी के सर ‘कांटों का ताज’, केवल ‘3C’ नहीं! इन्‍हें कैसे साधेंगे मुख्‍यमंत्री बिहार?

Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने ‘3C’ को लेकर बड़ी चुनौती है. साथ ही उन राजनीतिक समीकरणों को भी साधने की चुनौती है, जो बीजेपी, जेडीयू और संघ के नीतिगत एजेंडों में शामिल है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. CM सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे 29 विभाग, बाकी जिम्मेदारी विजय और बिजेंद्र में बांटी

Samrat Choudhary Cabinet: बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है. फिलहाल उन्होंने सबसे ज्यादा विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि बाकी जिम्मेदारी दोनों डिप्टी सीएम को दी गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. पप्पू यादव बोले- सम्राट चौधरी बीजेपी की नहीं, नीतीश की पसंद, सांसद ने निशांत की तारीफ क्यों की?

Pappu Yadav On Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. पप्पू यादव ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला भाजपा का नहीं, बल्कि नीतीश कुमार की पसंद का नतीजा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी ने ममता बनर्जी और कांग्रेस को घेरा, कहा- अपनी बदहाली के लिए मुसलमान खुद जिम्मेदार

Asaduddin Owaisi in Bengal: आसनसोल उत्तर विधानसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों को जागरूक होने की सलाह दी. AIMIM चीफ ने टीएमसी पर भाजपा के साथ पुराने संबंधों को लेकर हमला बोला. मुसलमानों को भी आईना दिखाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- 2021 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी TMC

Abhishek Banerjee TMC Digital Meeting: अभिषेक बनर्जी ने डिजिटल बैठक में तृणमूल की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया. उन्होंने भाजपा, चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों के कथित गठजोड़ पर हमला बोला और 2021 से भी बड़ी जीत का दावा किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. झारखंड में बने अवैध मकान होंगे नियमित, चार जिलों में मेडिकल कॉलेज अपग्रेड

Ranchi News: झारखंड कैबिनेट ने 53 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए अवैध मकानों के नियमितीकरण, चार जिलों में मेडिकल कॉलेज अपग्रेड और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया. साथ ही रोबोटिक्स फेस्टिवल और विज्ञान आधारित पहल से शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. झारखंड में ट्रेजरी घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: IAS कमेटी और CID करेगी जांच, सभी 33 कोषागार खंगालेगी सरकार

Jharkhand Treasury Scam: झारखंड के सरकारी खजाने से वेतन के नाम पर करोड़ों की अवैध निकासी का मामला गरमा गया है. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने हजारीबाग, बोकारो और रांची समेत राज्य के सभी 33 कोषागारों की हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं. जहां वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की टीम तकनीकी खामियों को पकड़ेगी, वहीं सीआईडी इसके आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. कभी आकाशवाणी से नागपुरी लोकगीत सुनाते थे नंदराम, आज पेंशन के लिए भटक रहे हैं दर-दर

Gumla News: गुमला के 90 वर्षीय नागपुरी लोकगीत कलाकार नंदराम लोहरा पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं. आकाशवाणी में वर्षों सेवा देने के बावजूद बैंक में हस्ताक्षर मिलान न होने से उन्हें राशि नहीं मिल पा रही. बुजुर्ग की परेशानी ने सिस्टम पर सवाल खड़े किए और सहानुभूति भी जगाई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. RCB vs LSG, IPL 2026: आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा, गेंदबाजों के बाद कहर बनकर टूटे कोहली

RCB vs LSG, IPL 2026: आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एकतरफा मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. CBSE Board 10th Result 2026: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026: सीबीएसई ने क्लास 10वीं का रिजल्ट आज यानी कि 15 अप्रैल को जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने इस साल परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. 500 में से 499 मार्क्स, देखें एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्रतिभा की मार्कशीट

MP Board 10th Topper 2026 Marksheet: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं में एक बार फिर लड़कियों का बोलबाला रहा है. एमपी बोर्ड 10वीं में इस साल भी लड़की ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. पन्ना जिले की रहने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी को 500 में से 499 मार्क्स मिला है और वो रैंक 1 टॉपर बनी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. जनगणना के नाम पर साइबर ठगी से बचें, एक गलती और आपका खजाना खाली

जनगणना के दौरान साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, OTP और लिंक के जरिये लोगों को निशाना बना रहे हैं. जानिए कैसे पहचानें ऐसे स्कैम और किन बातों का ध्यान रखकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. VinFast VF MPV 7: भारत में नई इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPV क्यों है खास? जानिए 5 बड़े कारण

VinFast VF MPV 7 एक नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है. ये ₹24.49 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है. इसमें लंबी 517km रेंज, फास्ट चार्जिंग, बड़ा केबिन, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस मिलता है. साथ ही लंबी वारंटी और कम मेंटेनेंस इसे फैमिली के लिए एक प्रैक्टिकल EV बनाते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Oppo F33 vs Vivo T5 Pro: एक ही दिन लॉन्च हुए हैं दोनों फोन, जानें ₹30 हजार के रेंज में कौन बेहतर?

Oppo F33 और Vivo T5 Pro के बीच मिड-रेंज में जबरदस्त टक्कर है. दोनों में दमदार डिस्प्ले, पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी मिलती है. लेकिन Vivo ज्यादा फीचर्स के साथ आगे दिखता है जबकि Oppo कीमत और बैलेंस पर फोकस करता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Badass Ravi Kumar OTT Release Date: एक साल बाद OTT पर आ रही ‘बैडएस रवि कुमार’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

Badass Ravi Kumar OTT Release Date: ‘बैडएस रवि कुमार’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. जानिए इसकी रिलीज डेट, कहानी और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की डिटेल. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. 24 Season 3 Release Date हुई कन्फर्म, अनिल कपूर फिर शुरू करेंगे हाई-ऑक्टेन एक्शन

24 Season 3 Release Date: ’24 सीजन 3′ की रिलीज डेट कन्फर्म हो गई है और अनिल कपूर एक बार फिर जय सिंह राठौड़ के रोल में नजर आने वाले हैं. जानिए शो की कहानी और खासियत. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >