15 मार्च की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी दूतावास पर ईरान का मिसाइल अटैक, होर्मुज पार कर भारत रवाना हुआ दो LPG टैंकर

15 March Top 20 News: मिडिल ईस्ट में भयंकर जंग जारी है. ईरान ने खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले का बदला ले लिया है. बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर के अंदर एक हेलीपैड पर मिसाइल से हमला किया. इधर होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पारकर दो जहाज भारत के लिए रवाना हो गए हैं. जिसमें एलपीजी भरे हुए हैं. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. इराक में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, हैलीपैड पर बरसी मिसाइल, उठा आग का गुबार

अमेरिका को ईरान युद्ध में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. बगदाद में एक मिसाइल अटैक में यूएस एंबेसी पर हमला हुआ, जिसमें हेलीपैड को निशाना बनाया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर राख में मिला देंगे… खार्ग हमले के बाद भड़का ईरान, ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

ईरान ने खार्ग आईलैंड पर अमेरिकी हमले के प्रति कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ईरान ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिका के मालिकान हक वाली या जो कंपनी अमेरिका के साथ सहयोग करती हैं, वह अब ईरान के टारगेट पर हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, कहा- 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच 14वें दिन भी जंग जारी है. इस बीच ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप से बात करने से साफ इनकार कर दिया है. कहा- दुश्मनों के आगे नहीं झूकेंगे, खून बहाने के लिए तैयार हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. गुड न्यूज: LPG लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, 16-17 मार्च को पहुंचेंगे भारत

देश में रसौई गैस की किल्लत के बीच एक गुड न्यूज है. दो भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से पार कर चुके हैं. उम्मीद की जा रही टैंकर 16-17 मार्च को भारत पहुंचेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. कमर्शियल सिलेंडर बिक्री शुरू, कचरे से बने RDF ईंधन को भी हरी झंडी, LPG उत्पादन में 31% की वृद्धि

LPG संकट के बीच एक अच्छी खबर है. 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडरों की बिक्री शुरू हो गई है. जबकि दिल्ली-एएनसीआर में कचरे से बने ईंधन के इस्तेमाल को भी केंद्र ने अनुमति दे दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. ट्रंप का दावा, ईरान की सेना 100% खत्म, होर्मुज को खोलने के लिए चीन सहित कई देश भेज रहे युद्धपोत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की सेना 100 प्रतिशत खत्म हो गई है. साथ ही उन्होंने बताया- हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फ्री करने के लिए चीन सहित कई देश अपना युद्धपोत भेज रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. मिडिल ईस्ट में जंग के बीच नॉर्थ कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, किम जोंग उन ने दागीं मिसाइलें

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका दक्षिण कोरिया से अपनी एयर डिफेंस सिस्टम हटाकर वहां भेज रहा है, जिसका फायदा उठाते हुए तानाशाह किम जोंग उन ने फिर से क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है. सैन्य अभ्यास के नाम पर भड़के उत्तर कोरिया ने अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और परमाणु जखीरे की धमकी दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. ईरान युद्ध लंबा खिंचा, तो दुनिया में आ सकती है आर्थिक मंदी, भारत की तैयारी कितनी? एक्सपर्ट्स से समझें

ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला किया. इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यमन को छोड़कर मिडिल ईस्ट के लगभग सभी देशों को निशाना बनाया. इन देशों पर हमले के बाद पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, BJP-TMC की भिड़ंत से रणक्षेत्र में तब्दील हुआ गिरीश पार्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल मच गया है. ममता बनर्जी की मंत्री डॉ शशि पांजा के घर के आसपास का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. कोलकाता में बोले मोदी- चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा, तृणमूल ने कहा- धमकी दे रहे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड में तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल चुनाव 2026 के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो सभी का हिसाब होगा. इस पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री अभी से धमकी देने लगे हैं. प्रधानमंत्री ने ब्रिगेड में और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

11. राज्यसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी? उपेंद्र कुशवाहा के घर एनडीए तो तेजस्वी के यहां महागठबंधन की बैठक

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा. पांच सीटों पर छह उम्मीदवार होने से मुकाबला रोमांचक हो गया है. पांचवीं सीट के लिए एनडीए और महागठबंधन ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार की है. सोमवार को सुबह 9 से 4 बजे तक वोटिंग होगी और शाम को ही नतीजे आ जाएंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर.

12. बेगूसराय में गूंजे ‘निशांत कुमार को सीएम बनाओ’ के नारे, समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन दिखा अलग सियासी नजारा

सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन अचानक एक नारा गूंजने लगा. भीड़ में मौजूद लोगों ने ‘बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए. इस दौरान नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते नजर आए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. रांची : मेला में ‘काल’ बनकर दौड़ी बेकाबू कार, दर्जन भर से अधिक लोगों को रौंदा, 2 की मौत

रांची के टाटीसिलवे स्थित डोल मेला में शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने 12 से अधिक लोगों को रौंद दिया. हादसे में अनगड़ा के दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 12 घायल हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर रांची-खेलगांव मार्ग जाम कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. खूंटी पुलिस का बड़ा एक्शन: PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, जेल से चल रहा था रंगदारी का खेल

खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के 6 सदस्यों को देसी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. ये उग्रवादी जेल में बंद सदस्यों के इशारे पर ठेकेदारों से लेवी मांगते थे और बमबाजी व फायरिंग की कई घटनाओं में शामिल थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. क्या अब भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ? 15 दिनों में 41% महंगा हुआ कच्चा तेल, $103 के पार पहुंची कीमतें

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में तहलका मचा दिया है. पिछले 15 दिनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $73 से उछलकर $103 प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. तेल और गैस की किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, सरकार की देशवासियों से अपील

पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. अब बिना PIN डाले कर सकते हैं UPI पेमेंट, ऐसे करें Fingerprint या Face ID से बायोमेट्रिक पेमेंट ऑन

यूपीआई पेमेंट करते समय बार-बार PIN डालने की झंझट से अब छुटकारा आप पा सकते हैं. नए बायोमेट्रिक फीचर की मदद से आप सिर्फ Fingerprint या Face ID से पेमेंट ऑथराइज कर सकते हैं. आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. Devendra Chaplot: मिलिए इंडियन साइंटिस्ट से, जिनका एलन मस्क ने SpaceX और xAI में किया वेलकम

IIT-बॉम्बे के पूर्व छात्र देवेंद्र सिंह चपलोट को एलन मस्क ने SpaceX और xAI में शामिल किया है. Carnegie Mellon से PhD करने वाले चपलोट ने Samsung, Facebook AI और Mistral AI में काम किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. 16 से शुरू होने वाली है RRB NTPC की परीक्षा, देखें मार्किंग स्कीम और लास्ट मिनट टिप्स

16 मार्च से रेलवे की एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा शुरू होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नेगेटिव मार्किंग के लिए बचें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. Robotics के लिए जापान क्यों है खास? जानें यहां की टॉप यूनिवर्सिटीज

रोबोटिक्स आज के समय की सबसे मॉडर्न और पॉसिबिलिटी से भरा हुआ फील्ड है. जापान में कई ऐसे फेमस यूनिवर्सिटी हैं, जहां रोबोटिक्स और एडवांस्ड इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है. जानें जापान में रोबोटिक्स के लिए टॉप 5 यूनिवर्सिटीज के बारे में. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >