Delhi CM Arvind Kejriwal Oath Ceremony: इन छह मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे केजरीवाल, रामलीला मैदान सजधज कर तैयार

Updated at : 16 Feb 2020 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Oath Ceremony: इन छह मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे केजरीवाल,  रामलीला मैदान सजधज कर तैयार

नयी दिल्ली: दिल्ली की गद्दी पर आज अरविंद केजरीवाल का तीसरी बार राजतिलक होना है. शपथ ग्रहण समारोह से पहले सजधज कर तैयार दिल्ली के रामलीला मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. केजरीवाल उन सभी छह मंत्रियों को कैबिनेट में रखेंगे जिन्होंने पिछले कार्यकाल में सरकार के साथ काम किया. इससे पहले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली की गद्दी पर आज अरविंद केजरीवाल का तीसरी बार राजतिलक होना है. शपथ ग्रहण समारोह से पहले सजधज कर तैयार दिल्ली के रामलीला मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. केजरीवाल उन सभी छह मंत्रियों को कैबिनेट में रखेंगे जिन्होंने पिछले कार्यकाल में सरकार के साथ काम किया. इससे पहले साल 2013 और 2015 में भी केजरीवाल ने रामलीला मैदान में ही शपथ ली थी.

शपथ ग्रहण से पहले शनिवार को केजरीवाल ने अपने संभावित मंत्रियों के साथ डिनर किया और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विकास के ‘रोडमैप’ पर चर्चा की. केजरीवाल के साथ छह मंत्री शपथ लेंगे, उनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं. केजरीवाल दोपहर 12.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola