13 सितंबर की टॉप 20 खबरें: भारत-चीन रिश्तों पर पीएम मोदी के 3 मंत्र, ब्रिक्स का नया रोडमैप, बिहार में टूटा महागठबंधन?

13 September Top 20 News: नई दिल्ली में मोदी-जिनपिंग मुलाकात के दौरान भारत-चीन रिश्तों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया. BRICS के दिल्ली घोषणापत्र में चीन-रूस ने संयुक्त राष्ट्र और UNSC ने भारत और ब्राजील की बड़ी भूमिका का समर्थन दोहराया है. वहीं बिहार MLC चुनाव से पहले RJD के छह उम्मीदवार घोषित करने के बाद महागठबंधन में खींचतान तेज हो गई. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?

PM Modi Xi Jinping Meeting: भारत-चीन रिश्तों में नई गर्माहट के संकेत मिले हैं. नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने रिश्तों को लंबे नजरिए से देखने, मतभेदों को विवाद न बनने देने और आपसी सम्मान पर जोर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. BRICS Delhi Declaration: UNSC में भारत की बड़ी भूमिका के पक्ष में चीन-रूस, फिर दोहराया समर्थन

BRICS Delhi Declaration: BRICS के दिल्ली घोषणापत्र में भारत के लिए एक अहम संदेश सामने आया है. चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र और UNSC में भारत और ब्राजील की बड़ी भूमिका की आकांक्षा का समर्थन दोहराया है. साथ ही ब्रिक्स ने संयुक्त राष्ट्र सुधारों के जरिए ग्लोबल साउथ की आवाज मजबूत करने पर जोर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. BRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS के अगले 20 साल के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा पेश किया है. उन्होंने 'पावर की पिरामिड' जैसी वैश्विक व्यवस्था को 'पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म' में बदलने की बात कही है, जहां हर देश की आवाज हो. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. BRICS Gala Dinner: मोदी की दावत में पुतिन समेत दुनिया के कई बड़े दिग्गज नेता, जानिए गाला डिनर के खास मेन्यू

नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर के नेताओं के लिए एक शानदार गाला डिनर का आयोजन किया. मेहमानों को खास तौर पर तैयार किया गया पारंपरिक भारतीय मेन्यू परोसा गया, जिसमें खंडवी से लेकर जलेबी तक शामिल किया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की एक तस्वीर चर्चा में है. तीनों नेता हाथ थामे मुस्कुराते नजर आए. औपचारिक बैठकों और कूटनीतिक संदेशों से अलग यह पल आपसी सहजता और एकजुटता की झलक देता है, जिसने सम्मेलन की राजनीतिक तस्वीर को और दिलचस्प बना दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. बिहार MLC चुनाव से पहले टूटा महागठबंधन? RJD के 6 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का बड़ा बयान

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले महागठबंधन में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसके बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. पटना और तिरहुत सीट से कौन लड़ेगा चुनाव? जानिए जेडीयू के संभावित उम्मीदवारों के नाम

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले JDU ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार पटना स्नातक से नीरज कुमार और तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा समेत कुछ नाम लगभग तय माने जा रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. Trump on Iran War: मिडटर्म चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी ईरान जंग? ट्रंप बोले- तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध मिडटर्म चुनावों के बाद खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त होते ही तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी. जानें इसका असर. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. Marital Rape : पति द्वारा की गई जबरदस्ती को क्यों नहीं कहा जाता रेप? जानिए, पति-पत्नी के संबंध पर क्या कहता है कानून

संविधान ने भारतीय महिलाओं के साथ भले ही कोई भेदभाव नहीं किया है, लेकिन कई बार कई ऐसे मुद्दे सामने आते हैं जब समानता के अधिकार पर बहस छिड़ जाती है. भारतीय कानूनों में कई बार इसी वजह से कई बड़े बदलाव भी हुए हैं. खासकर महिलाओं के यौन शोषण और उनकी सामाजिक स्थिति को दुरुस्त करने के लिए संपत्ति के अधिकार जैसे मुद्दों को लेकर. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. न्यूटाउन में 2000 बेड का अस्पताल और DRDO प्रोजेक्ट, जानिए बंगाल के लिए अदाणी और अंबानी का क्या है मास्टर प्लान

पश्चिम बंगाल में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहल. वह अगले हफ्ते मुंबई में मुकेश अंबानी से मिलेंगे और उन्हें बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे. साथ ही, 24 सितंबर को कोलकाता के पास न्यूटाउन में अडाणी समूह द्वारा प्रस्तावित 2,000 बेड वाले अस्पताल का शिलान्यास भी होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. आजमगढ़ में अलकायदा का नेटवर्क! ATS के हत्थे चढ़ा नबील, WhatsApp ग्रुप से युवाओं को कर रहा था ट्रेंड

UP Crime News: उत्तर प्रदेश एटीएस ने आजमगढ़ से प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है. नबील सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आतंकी विचारधारा से जोड़ रहा था और उन्हें 'मुजाहिद' बनने के लिए तैयार कर रहा था. यह गिरफ्तारी यूपी में आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. Watch Video: लेडी तस्कर नेहा झा की जेल में पहली रात कैसे कटी? खाना छोड़ा, नींद नहीं आई और फिर कही ये बात

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कूपे से शराब के साथ गिरफ्तार नेहा झा फिलहाल समस्तीपुर जेल में बंद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जेल में बंद महिलाओं को पढ़ाने की इच्छा जताई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. झारखंड आ सकते हैं राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में दौरा प्रस्तावित

कांग्रेस का दावा है कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को देशभर में समर्थन मिल रहा है. इसी क्रम में राहुल गांधी नवंबर या दिसंबर में झारखंड आ सकते हैं. यह कार्यक्रम युवाओं के मुद्दों को उठाने का एक मंच होगा. बीजेपी ने इस पर पलटवार किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. देश के लिए जीते 3 इंटरनेशनल गोल्ड, अब रांची में सब्जी बेचने को मजबूर पैरा एथलीट पुष्पा मिंज

रांची की पैरा एथलीट पुष्पा मिंज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए 3 गोल्ड मेडल जीते हैं. आर्थिक तंगी के कारण आज वह झारखंड की राजधानी में सब्जी बेचने को मजबूर हैं. उनकी कहानी खेल के प्रति जज्बे और संघर्ष को दर्शाती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. SSC CGL टियर-1 एग्जाम डेट्स जारी, तैयारी के लिए बचे हैं बस इतने दिन

SSC CGL Tier-1 Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2026 टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. 12256 पदों के लिए यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीखों का ऑफिशियल नोटिस और एडमिट कार्ड अपडेट यहां देखें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. एयरटेल और जियो यूजर्स के लिए मोबाइल रिचार्ज पर 150 रुपये बचाने का मौका, जानिए तरीका

महंगे रिचार्ज से परेशान एयरटेल और जियो यूजर्स के लिए राहत की खबर. Paytm और Visa कार्ड की इस आसान ट्रिक से सालाना प्लान पर पाएं ₹150 का डिस्काउंट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 vs हिमालयन 450: किसे खरीदने पर मंथली EMI सबसे कम देनी पड़ेगी?

क्या आप Royal Enfield Himalayan 440 या 450 खरीदने की सोच रहे हैं? जानिए दोनों बाइक्स की मासिक EMI की तुलना. यह जानकारी आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Rohit Sharma Kitbag Story: जब रणजी टीम में बिना किटबैग पहुंचे थे रोहित शर्मा, अभिषेक नायर ने सुनाया मजेदार किस्सा

Rohit Sharma Kitbag Story: अभिषेक नायर ने सुनाया रोहित शर्मा से जुड़ा वो मजेदार किस्सा जब वे बिना किटबैग रणजी टीम से जुड़े थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Exclusive: 'अब क्या फायदा...' सुशांत के पिता ने स्टिंग देखने से किया इनकार, बोले मामा- हर बार जाग उठता है दर्द

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक वायरल स्टिंग वीडियो देखने से इनकार कर दिया, उन्होंने कहा 'अब क्या फायदा'. उनके मामा ने भावुक होकर बताया कि हर बार ऐसी खबर से पुराने ज़ख्म ताज़ा हो जाते हैं.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. पहली मुलाकात यशराज फिल्म्स के जिम में, फिर दिल दे बैठीं रिया... 8 जून को छोड़ा सुशांत का घर, 6 दिन बाद आई मौत की खबर

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते की शुरुआत एक दोस्ती से हुई थी. 2019 में हुई एक मुलाकात ने दोनों को करीब ला दिया, जो प्यार और साथ रहने तक पहुंचा. लेकिन 8 जून 2020 को रिया के घर छोड़ने के बाद सब कुछ बदल गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >