‘किंग मेकर’ बनते-बनते रह गये देवगौड़ा, भाजपा ने दी सबको मात

कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझान की अगर बात करें, तो ऐसा लगा था कि प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा होगी और जनता दल सेक्यूलर (JDS) ‘किंग मेकर’ की भूमिका में होगा, लेकिन मात्र एक घंटे में ही रुझान कुछ यूं बदला कि भाजपा अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है और अगर उसे […]
कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझान की अगर बात करें, तो ऐसा लगा था कि प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा होगी और जनता दल सेक्यूलर (JDS) ‘किंग मेकर’ की भूमिका में होगा, लेकिन मात्र एक घंटे में ही रुझान कुछ यूं बदला कि भाजपा अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है और अगर उसे स्पष्ट बहुमत ना भी मिले तो भी वह सरकार बना लेगी.
शुरुआती रुझान के बाद विशेषज्ञ यह कह रहे थे किअगर परिणाम रुझान में तब्दील हुए तो कहना ना होगा कि सरकार गठन में जनता दल सेक्यूलर की भूमिका ‘किंग मेकर’ की होगी. रुझान के अनुसार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और कांग्रेस दूसरी, लेकिन दोनों ही पार्टियां सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




