Rice Dosa Recipe: गोल्डन-क्रिस्पी और रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी राइस डोसा जीतेगा सभी का दिल, ब्रेकफास्ट और डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

Rice Dosa Recipe: चावल का डोसा एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन डिश है जिसे अब पूरे भारत में पसंद किया जाता है. इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चावल का डोसा जरूर ट्राई करें.

Rice Dosa Recipe: इंडियन डिशेज की खासियत यह है कि हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान और स्वाद होता है. साउथ इंडिया की रसोई की अगर बात करें तो वहां की शान है डोसा, जो नाश्ते से लेकर डिनर तक हर समय पसंद किया जाता है. लाइट, क्रिस्पी और टेस्ट से भरपूर यह डिश न सिर्फ पेट भरता है बल्कि हेल्दी भी होता है. आमतौर पर डोसा बनाने के लिए चावल और उड़द दाल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका बैटर तैयार किया जाता है. नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसे जाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि चावल का डोसा घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

राइस डोसा के लिए आवश्यक सामग्री

  • चावल – 2 कप
  • उड़द दाल – 1 कप
  • मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • तेल/घी – डोसा सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

यह भी पढ़ें: Dry Fruit Sabudana Custard: व्रत हो या फिर हो हाउस पार्टी, हर मौके पर मिठास घोल देगी यूनिक और हेल्दी ड्राई फ्रूट साबूदाना कस्टर्ड की यह रेसिपी

राइस डोसा बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अलग-अलग अच्छे से धोकर 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद भिगोए हुए चावल और उड़द दाल को मिक्सी में डालकर चिकना घोल तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए.
  • अब बैटर को बड़े बर्तन में डालकर ढक दें और रातभर या कम से कम 8 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें. जब बैटर फूल जाए और हल्की खटास आ जाए, तो समझें कि यह डोसा बनाने के लिए तैयार है. इसके बाद इसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद नॉन-स्टिक तवा या कास्ट आयरन तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाकर साफ कपड़े या प्याज के टुकड़े से फैला लें और एक करछी बैटर लेकर तवे पर डालें और गोलाई में पतला फैलाते हुए डोसा का आकार दें. डोसा के किनारों पर थोड़ा सा तेल या घी डालें.
  • जब डोसा गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए तो इसे मोड़कर प्लेट में निकाल लें. एक-एक करके इस तरह से बाकि डोसा भी बना लें.
  • चावल का डोसा नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी और सांभर के साथ परोसने पर उसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Mix Dal Dosa Recipe: किचन में मौजूद दालों से बनाएं टेस्टी और न्यूट्रिशियस मिक्स दाल डोसा, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट चॉइस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >