Mix Veg Soup: आज के समय में हम खाने में इस तरह की चीजें तलाश रहे हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हों. यह एक तरह से हमारी आदत में शामिल हो चुकी है. अगर आप भी एक ऐसे ही इंसान हैं जिसे हेल्दी खाना पसंद है तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको मिक्स वेज सूप की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप सिर्फ एक स्नैक के तौर पर ही नहीं बल्कि लाइट डिनर के रूप में भी तैयार करके पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. यह डिश काफी लाइट होती है लेकिन इसमें न्यूट्रिशन आपको भर-भरकर मिल जाता है. इस डिश की सबसे खास बात है इसमें मौजूद फ्रेश सब्जियां. जब आप इसे खाते हैं तो आपके शरीर को सिर्फ एनर्जी नहीं मिलता, बल्कि यह आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखने में मदद करता है. अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो भी आप इसे एक सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानत हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
मिक्स वेज सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- गाजर – 1 मीडियम साइज की, अच्छे से कटी हुई
- शिमला मिर्च – 1, कटी हुई
- फूलगोभी – आधा कप, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- हरी बीन्स – आधा कप, टुकड़ों में कटा हुआ
- टमाटर – 1, कटा हुआ
- प्याज- 1 छोटा, बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1 या फिर स्वादानुसार
- लहसुन – 2 से 3 कली, कुटी हुई
- पानी – 3 कप
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च – आधा चम्मच
- नींबू – 1 चम्मच या फिर ऑप्शनल
- ताजा हरा धनिया – डेकोरेट करने के लिए
यह भी पढ़ें: घर पर 5 मिनट में तैयार करें सुपर क्रंची पत्ता गोभी पकोड़ा, शाम की चाय के साथ परफेक्ट स्नैक आइडिया
मिक्स वेज सूप बनाने की आसान रेसिपी
- मिक्स वेज सूप बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी डालें और इसमें गाजर, शिमला मिर्च, फूलगोभी और हरी बीन्स डालकर मीडियम आंच पर 10 से 12 मिनट तक उबालें.
- अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और लहसुन डालें और फिर नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं.
- अगर आप सूप को स्मूद पसंद करते हैं तो इसे ब्लेंडर में डालकर प्यूरी बना सकते हैं. इसके अलावा आप अगर चाहें तो सब्जियों को टुकड़ों में छोड़कर भी हल्का क्रंची सूप तैयार कर सकते हैं.
- तैयार सूप को कटोरी में निकालें और ऊपर से फ्रेश हरा धनिया डालकर गार्निश करें. आप इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये पालक पकोड़ा चाट, स्वाद ऐसा कि प्लेट तुरंत हो जाएगी खाली
