जिद्दी डार्क लिपस्टिक शेड्स को हटाने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स

Lipstick Removal Tips: लिपस्टिक आपके लुक को परफेक्ट फिनिश देती है, लेकिन दिनभर के बाद इसे सही तरीके से हटाना भी उतना ही जरूरी है. इन टिप्स से आप लिपस्टिक को हटा सकती हैं.

Lipstick Removal Tips: किसी पार्टी में या ऑफिस जाना हो तो अधिकतर महिलाएं मेकअप करना पसंद करती हैं. लिपस्टिक मेकअप का सबसे अहम हिस्सा होती है जो चेहरे की खूबसूरती को तुरंत निखार देती है. लिपस्टिक अगर नहीं लगाया जाए तो चेहरा फीका लगता है. लेकिन कई बार लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक हटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी लिपस्टिक को आसानी से हटाना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप लिपस्टिक हटाने के आसान टिप्स के बारे में जान सकती हैं. 

माइसेलर वॉटर का करें इस्तेमाल

आप माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आप कॉटन पैड पर थोड़ा माइसेलर वॉटर लें इसके बाद अपने लिप्स पर हल्के हाथ धीरे-धीरे से रगड़ें. 

ऑइल बेस्ड मेकअप रिमूवर का करें यूज 

लिपस्टिक को हटाने के लिए आप ऑयल बेस्ड मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं. आप मेकअप रिमूवर को कॉटन पैड पर डालें. होंठों पर थोड़ी देर हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें. 

गुलाब जल का करें इस्तेमाल 

आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. आप कॉटन में थोड़ा सा गुलाब जल को डालें और इसे अपने लिप्स पर हल्के हाथों से रब करें. 

नारियल का तेल 

लिपस्टिक को लिप्स से हटाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप तेल को होंठों पर लगाएं और इसे थोड़ी देर के लिए रगड़ें. इसके बाद आप इसे टिशू से साफ कर लें. 

साफ करने के बाद क्या करें 

लिपस्टिक को हटाने के बाद साफ पानी से धो लें. फिर साफ कपड़े से पानी को पोंछ लें. इसके बाद लिप्स के ऊपर लिप बाम को लगा लें.

यह भी पढ़ें: Summer Makeup Tips: गर्मियों में मेकअप को मैट लुक देने और लंबे समय तक टिकाने के लिए जानें ये बेस्ट टिप्स

यह भी पढ़ें: Instant Face Glow Skincare: पार्टी में जाने से पहले बस ये टू स्टेप स्किनकेयर कर लें, हर कोई पूछेगा ग्लो की राज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >