मैदा नहीं, आटा से इस तरह से बनाएं क्रिस्पी निमकी

Atta Nimki: क्या आपको भी चाय के साथ कुछ मंचिंग के लिए चाहिए? तो आटे से बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी निमकी. आटा निमकी को आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Atta Nimki: शाम की चाय में हर दिन कुछ नया स्नैक्स बनाकर आप भी ऊब चुके हैं तो कुछ ऐसा बनाएं जिसे आप कुछ दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. आप निमकी बना सकते हैं. निमकी को आमतौर पर मैदा से बनाया जाता है. लेकिन आप इसे आटा से भी तैयार कर सकते हैं. आटा निमकी को बनाने में आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है. आप कहीं ट्रैवल पर जा रहे हैं तो इसे साथ में रख सकते हैं और रास्ते में खा सकते हैं. आइए जानते हैं आटा निमकी को बनाने की आसान विधि. 

आटा निमकी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

आटा निमकी को कैसे करें तैयार?

  • आटा निमकी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा, नमक, अजवाइन और 3 बड़े चम्मच तेल डालकर मिला लें. सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. 
  • आटा को ढककर आप 15 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • फिर आटे से थोड़ा सा हिस्सा लें. इसे आप गोल करके चिपटा कर लें. इसे आप बेल लें. इसे आपको ज्यादा पतला नहीं बेलना है. अब चाकू की मदद से आप डायमंड या अपनी पसंद के आकार में काट लें. 
  • कटे हुए टुकड़ों को पेपर पर रखें.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और थोड़ा थोड़ा करके कटे हुए टुकड़ों को डालें. निमकी को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें. इसे आप प्लेट में निकाल लें. सारे टुकड़ों को इसी तरह फ्राई कर लें. इस तरह से आप आसानी से निमकी बना सकते हैं. निमकी के ठंडा हो जाने पर एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार करें स्वाद से भरपूर चना मूंगफली सलाद

यह भी पढ़ें: Black Chana Salad Recipe: बाहर के स्नैक्स छोड़ें, मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी काला चना सलाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >