घर पर मिनटों में बनाएं अंगूर का जूस, सबका बन जाएगा पसंदीदा

Grapes Juice Recipe: घर पर संतरे और अनार का जूस तो आपने बनाया होगा, इसलिए आज हम अंगूर का जूस मिनटों में तैयार करने की रेसिपी बताएंगे.

Grapes Juice Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडा-ठंडा जूस पीने का मजा ही कुछ और होता है. आपने संतरे, अनार और कई तरह के जूस तो घर पर बनाकर पिया ही होगा. ऐसे में आज हम आपको ताजगी और स्वाद भरपूर अंगूर का जूस बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में अपने घर पर तैयार कर सकते हैं. ये जूस बड़ों से लेकर बच्चों को भी खूब पसंद आएगा और बनाने में भी आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगा. इसका टेस्टी इतना मजेदार होता है कि हर कोई इसे मन से पिएगा. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर अंगूर का जूस बनाने की आसान और मजेदार रेसिपी. 

अंगूर का जूस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • अंगूर – 2 कप (हरा या काला)
  • पानी – आधा कप (ऑप्शन)
  • काला नमक – आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 चम्मच 
  • पुदीना पत्ता – गार्निश के लिए 

अंगूर का जूस बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप अंगूर को अच्छी तरह धो लें. अगर अंगूर में डंठल लगे हैं, तो इसे हटा दें. आप खराब या मुलायम अंगूर निकाल दें जिससे जूस स्वादिष्ट बने. 
  • अब अंगूर को एक ब्लेंडर में डालें. अगर आपको जूस बहुत गाढ़ा लगे तो आधा कप पानी मिला दें. जूस ब्लेंडर को लगभग 1-2 मिनट चलाएं जिससे अंगूर पूरी तरह से पेस्ट बन जाएं. 
  • अगर आप गाढ़ा पल्प नहीं चाहते हैं तो जूस को एक बारीक छन्नी से छान लें. छानते समय चम्मच की मदद से पल्प को हल्के से दबाएं जिससे ज्यादा रस निकल जाए. अगर जूस मीठा चाहते हैं तो इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं. 
  • इसके बाद आप इसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाएं और फिर जूस को फ्रिज में 15-20 मिनट ठंडा करें. अगर आपको तुरंत पीना है तो जूस में बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं. 
  • सर्व करने के लिए इसे एक गिलास में निकालें और ऊपर से पुदीना के पत्ते डालकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस

यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >