जानिये आखिर क्यों कुछ लोगों को ज्यादा तो कुछ को कम काटते हैं मच्छर, कहीं आपके बॉडी में तो नहीं है दिक्कत

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Sep 2022 1:30 PM

विज्ञापन

कहीं भी बैठने पर आपको ही अगर बार-बार मच्छर काट रहे हैं, तो हो सकता है आप दूसरे से अलग हैं. या फिर आपका खून उसे ज्यादा पसंद आ गया है. वैज्ञानिक भी मानते हैं कि मच्छर भी कुछ खास लोगो ही काटते है. आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या है...

विज्ञापन

मॉनसून के साथ मच्छर आते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देते हैं. कुछ मच्छरों के काटने से आपको मलेरिया, डेंगू या चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं, जबकि अन्य मच्छरों के काटने से आपकी त्वचा में खुजली और लाल होने की संभावना होती है. वैसे भी, कई बार ऐसा होता है कि आप कहीं दोस्तों के साथ बैठे हो, लेकिन मच्छर बार-बार आपको ही काट रहे हैं. यह पूरी तरह से गलत नहीं है, मच्छर दूसरों की तुलना में कुछ लोगों की ओर अधिक आकर्षित हो सकते हैं. इसके बहुत से कारण हैं.

मच्छर काटने के होते हैं कई कारण

शरीर की खुशबू: आपके शरीर की खुशबू एक कारण हो सकता है कि मच्छर आपकी ओर अधिक आकर्षित होते हैं. त्वचा पर मौजूद कुछ यौगिक और बैक्टीरिया आपको अधिक संवेदनशील बना सकते हैं. आपके पसीने की दुर्गंध भी एक और कारण हो सकता है.

आपके कपड़ों का रंग: मच्छर काले और अन्य गहरे रंगों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं. इसलिए, यदि आप काले या किसी भी गहरे रंग के कपड़े पहन रहे हैं, तो यह आपको अधिक मच्छर काट सकते हैं.

गर्मी: मानव शरीर की ओर से छोड़ी गई गर्मी एक और कारण हो सकती है. मनुष्य अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक शरीर की गर्मी उत्पन्न करता है और यही कारण है कि मच्छर अन्य जीवित प्राणियों के बजाय मनुष्यों को काटते हैं. कुछ लोग बाकियों की तुलना में अधिक गर्मी उत्पन्न कर सकते हैं और इससे उन्हें मच्छरों के काटने का खतरा होता है.

शराब : मच्छरों की ओर से कुछ लोगों को बाकियों की तुलना में अधिक काटने का यह एक और कारण है, जो लोग शराब का सेवन करते हैं, उनमें बाकी लोगों की तुलना में मच्छरों के काटने की आशंका अधिक होती है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल से बबीता जी तक, जानें कितने पढ़े लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स

गर्भावस्था: मच्छरों के काटने की चपेट में आने वाले लोगों का एक और समूह गर्भवती महिलाएं हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर का तापमान अधिक होता है, जिससे मच्छर उनकी ओर आकर्षित होते हैं.

NOTE: इस खबर में दिए गए सुझाव सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं. इसे चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola